{"_id":"5efb8f448ebc3e42c6239c1e","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali237479093","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैर में जाम में फंसी अमूल की गाड़ी, शहर में नहीं हो पाई दूध का सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खैर में जाम में फंसी अमूल की गाड़ी, शहर में नहीं हो पाई दूध का सप्लाई
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेस वे एवं दिल्ली की ओर से आने वाले वाहनों के मुख्य मार्ग खैर में जाम की समस्या निरंतर बनी रहती है। मंगलवार को यही जाम ब्रांडेड कंपनियों का पैक्ड दूध लेने वाले अलीगढ़ के लोगों के लिये मुसीबत बन गया। खैर के तालाब चौराहे पर जाम में लगातार छह घंटे तक गाड़ी फंसने के कारण दुग्ध कंपनी अमूल ने अपनी गाड़ी बगैर सप्लाई वापस भेज दी। इससे महानगर में दूध की किल्लत हो गई। लोग दूध की थैली लेने के लिये दिनभर यहां वहां भटकते रहे।
दूध निर्माता कंपनियों के ज्यादातर डिपो फरीदाबाद, बल्लभगढ़ एवं गुरुग्राम में हैं। अलीगढ़ में दूध आमतौर पर फरीदाबाद से आता है। दूध की गाड़ी वाया खैर होते हुए जिले की सीमा में प्रवेश करती है। मंगलवार को दूध सप्लाई करने अमूल की गाड़ी आई, लेकिन खैर के तालाब चौराहे पर जाम में फंस गई।
सुबह पांच बजे से ग्यारह बजे तक गाड़ी खैर में फंसे रहने के बाद आखिरकार डेयरी प्रबंधन ने दूध वापस ले जाने का निर्णय लिया। यही हाल मदर डेयरी एवं अन्य ब्रांडेड कंपनियों की गाड़ियों का भी हुआ।
विज्ञापन
इसके चलते महानगर में पैक्ड दूध की किल्लत हो गई। अमूल के डिपो इंचार्ज निश्चलजैन ने बताया कि सुबह पांच से ग्यारह बजे तक दूध से भरी गाड़ी खैर में जाम में फंसे रहने के कारण गाड़ी को वापस भेज दिया गया।
प्रशासन के आदेश के अनुसार, वैसे भी दूध की सप्लाई सुबह 11 बजे बाद नहीं हो सकती है। ऊपर से उच्च तापमान के कारण दूध के खराब होने का भी डर था। उन्होंने बताया कि महानगर में कंपनी के दूध की दस से बारह हजार लीटर प्रतिदिन की खपत है।
हाथोंहाथ बिक गया पराग समेत अन्य स्थानीय कंपनियों का दूध
अमूल समेत अन्य ब्रांडेड कंपनियों के दूध की सप्लाई न आने से सरकारी पराग डेयरी समेत अन्य स्थानीय कंपनियों आनंदा, स्वास्तिक समेत अन्य डेयरियों का दूध मंगलवार को हाथोंहाथ बिक गया। सुबह ग्यारह बजे तक इन कंपनियों का स्टाक खाली हो चुका था। यहां तक कि हलवाइयों की दुकानों पर भी दूध नहीं मिला।
संकरे रास्ते व पार्किंग की समस्या से रोजाना लगता है जाम
दिल्ली व यमुना एक्सप्रेस वे से आने वाले वाहनों के मुख्य मार्ग खैर में जाम की समस्या नई नहीं हैं। यहां करबन नदी से टैंटीगांव तिराहे तक संकरी सड़क व पार्किंग का इंतजाम न होने के चलते यहां अक्सर लंबा जाम लगता है।