फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

कोविड मरीजों के उपचार को लेकर शासन गंभीर

Wed, 17 Jun 2020 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण करने पहुचें नगर विकास सचिव अनुराग यादव। - फोटो : CITY OFFICE
कोविड-19 मरीजों को लेकर शासन बेहद गंभीर है। जनपद के नोडल ऑफिसर कोविड-19 एवं नगर विकास सचिव अनुराग यादव ने जनपद के शीर्ष अधिकारियों के साथ पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय -कोविड-19 को समर्पित हॉस्पिटल, लेवल टू- का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों की डायट से लेकर उपचार से संबंधित छोटी-बड़ी जानकारी ली।
विज्ञापन

नगर विकास सचिव अनुराग यादव मंगलवार को जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह, एसएसपी मुनिराज जी, सीडीओ अनुनय झा एवं सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे। करीब तीन घंटे से अधिक समय तक सीएमएस डॉ. वीपी गुप्ता के कमरे में अधिकारियों के साथ बैठक की। उनका सर्वाधिक जोर रिपोर्टिंग में सुधार पर था। रसोई में जाकर खाना की क्वालिटी का जायजा लिया। यह भी देखा कि डॉक्टर एवं मरीज के डायट में क्या फर्क है।
विज्ञापन

नाश्ता, दोपहर एवं रात के भोजन की जानकारी ली। साफ-सफाई का जायजा लिया। अस्पताल में सीसीटीवी कैमरा लगवाने को कहा। यह भी देखा कि शासन की मंशा एवं गाइड लाइन के अनुसार अस्पताल में काम हो रहा है या नहीं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल अस्पताल में 100 से ज्यादा लोगों की देखभाल की जा सकती है। यहां बेड बढ़ाने की क्षमता है। कोविड मरीज ज्यादा क्रिटिकल होता है तो उसे जेएन मेडिकल कॉलेज या बाहर रेफर किया जाता है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह तय करना बड़ा मुश्किल है कि अलीगढ़ जिले में कोरोना का मृत्यु दर कैसे बढ़ रही है। दो-तीन महीने के आंकड़े को देखकर ही मृत्यु दर का आकलन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायबिटीज एवं फेफड़े के रोगी घर से बाहर न निकले
नगर विकास सचिव अनुराग यादव ने कहा कि डायबिटीज एवं फेफड़े के रोगी घर से बाहर न निकले। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस रोकने के लिए कुछ बातों को ध्यान में रखना जरूरी है। जिनकी उम्र 60 से अधिक है, वे बाहर ना निकले। डायबिटीज एवं फेफड़े आदि रोग से पीड़ित व्यक्ति के लिए कोरोना वायरस ज्यादा घातक हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक दूरी बनाए रखें। हमेशा मास्क पहने और साबुन से हमेशा हाथ धोते रहें। हर व्यक्ति अपने आप में जागरूक रहें। अगर सावधान रहेंगे तो बीमारी पर नियंत्रण पा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed