फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर सहित जिले में 11, हाथरस में एक कोरोना पॉजिटिव

Mon, 08 Jun 2020 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
सांकेतिक फोटो। - फोटो : CITY OFFICE
जनपद में कोरोना का कहर थम नहीं रहा। रविवार को अपने जिले में जेएन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर सहित 11 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं, वहीं एक केस हाथरस के हसायन का यहां जांच में पुष्ट हुआ है। खास बात है कि संक्रमण भाजपा के शहर क्षेत्र से विधायक संजीव राजा के रिहायश क्षेत्र यूसुफ गंज तक पहुंच गया है। वहां भी एक व्यापारी दंपती संक्रमित घोषित हुए हैं। इस तरह जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 220 हो गई है। देर रात तक मरीजों को आइसोलेट कराने से लेकर नए इलाकों को सील कराने और सैनिटाइज कराने के साथ-साथ संपर्क हिस्ट्री खंगालने में टीम जुटी हुई थीं।
विज्ञापन

इन नए परिवारों में मिला संक्रमण
जिला प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार बारहद्वारी स्थित यूसुफ गंज के 42 वर्षीय व्यापारी पति व उनकी 38 वर्षीय पत्नी कोरोना पॉजिटिव घोषित हुई हैं। यह दंपती उसी अपार्टमेंट में रहते हैं, जहां भाजपा के शहर क्षेत्र से विधायक संजीव राजा का आवास है। व्यापारी की गुड़ मंडी में दुकान है। उन्हें अतरौली भेजा गया है। उनकी संपर्क हिस्ट्री अभी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन

इसके अलावा जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी के ब्रह्मनपुरी मदार गेट निवासी नाजिर की 45 वर्षीय पत्नी संक्रमित घोषित हुई हैं। उनका गुरुग्राम के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हिस्ट्री अभी स्पष्ट नहीं है। देहली गेट के शाहजमाल की 35 वर्षीय महिला भी संक्रमित पाई गई है। उनका संपर्क भी स्पष्ट नहीं है। उसे अतरौली भर्ती कराया गया है। इसी तरह चंडौस के गांव ओगीपुर का 15 वर्षीय किशोर नोएडा में संक्रमित घोषित हुआ है। उसका वहीं इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पुरानी संपर्क हिस्ट्री में ये मरीज आए सामने
गंभीरपुरा के मृत संक्रमित हार्डवेयर सप्लायर की गूलर रोड निवासी बहन की रिश्तेदारी में से तीन नए केस आए हैं। इनमें गूलर रोड निवासी 46 वर्षीय मां, 22 साल का बेटा व 13 साल की बेटी पॉजिटिव हैं। इन्हें अतरौली भेजा गया है। जेएन मेडिकल कॉलेज से भी 28 वर्षीय रेजीडेंट डॉक्टर संक्रमित हुए हैं। उनका मेडिकल में ही इलाज चल रहा है। हरदुआगंज के गांव ग्वालरा में पिछले सप्ताह संक्रमित घोषित युवक के 67 वर्षीय पड़ोसी बुजुर्ग संक्रमित घोषित हुए हैं। इसके अलावा निजी लैब से जांच में कनवरीगंज का 32 वर्षीय युवक संक्रमित घोषित हुआ है। इसने अपनी जांच निजी लैब से कराई थी। उसके पड़ोस में पहले से संक्रमण फैला हुआ है। इस तरह जिले में कुल 11 व एक हाथरस से मरीज संक्रमित हैं।

- संक्रमित लोगों के परिजनों को क्वारंटीन किया गया है। मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराने की कार्यवाही चल रही है। संक्रमित लोगों के घरों के एरिया को सील कर सैनिटाइज किया जा रहा है। - चंद्रभूषण सिंह डीएम
कोरोना मीटर--
- 220 मरीज अब तक पाए गए जिले में(इनमें कुछ मरीज अन्य शहरों में संक्रमित घोषित हुए हैं)
- 18 मरीजों की अब तक हो चुकी मौत(जयगंज की महिला आगरा में संक्रमित हुई थी, दिल्ली में मौत)
- 103 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं
- 87 सक्रिय मरीज अभी हैं भर्ती
आज ये मिले कोरोना संक्रमित
1-35 वर्षीय महिला निवासी शाहजमाल।
2-46 वर्षीय महिला निवासी गूलर रोड।
3-13 वर्षीय महिला निवासी गूलर रोड।
4-22 वर्षीय युवक निवासी गूलर रोड।
5-32 वर्षीय युवक निवासी कनवरीगंज।
6-38 वर्षीय महिला निवासी बारहद्वारी।
7-42 वर्षीय पुरुष निवासी बारहद्वारी।
8-42 वर्षीय महिला निवासी ब्रह्मनपुरी चौक मदार गेट।
9-15 वर्षीय किशोर निवासी ओगीपुर, चंडौस (अभी नोएडा में है)
10-28 वर्षीय युवक डॉक्टर मेडिकल कॉलेज।
11- 67 वर्षीय वृद्ध निवासी ग्वालारा, हरदुआगंज।
12-65 वर्षीय पुरुष निवासी हसायन (हाथरस)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed