फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

40 लाख से अधिक आबादी, तीन माह में सिर्फ 10233 जांचे

Mon, 08 Jun 2020 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
40 लाख से अधिक आबादी वाले जिले में पिछले तीन महीने में स्वास्थ्य विभाग, जेएन मेडिकल कॉलेज एवं निजी लैब में 6 जून तक करीब 10233 लोगों की कोरोना वायरस की जांच हुई है। इसमें से 209 लोग अब तक संक्रमित पाए गए हैं, जबकि 18 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमित मरीजों में से आधे से अधिक स्वस्थ होकर घर चले गए हैं। जांच बढ़ाए जाने पर संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन

फरवरी 2020 में कोरोना वायरस का पहला संदिग्ध केस आया था। उस समय जेएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस की जांच नहीं हो रही थी। चीन के वुहान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे शहर का युवक एवं उसकी पत्नी खांसी, बुखार आदि से पीड़ित थे। दोनो को पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि विभाग द्वारा अब तक 7433 लोगों के नमूने की जांच कराई गई है। इसके अतिरिक्त जेएन मेडिकल कॉलेज द्वारा करीब 2200 एवं निजी लैब में करीब 600 जांच हुई हैं। लॉकडाउन के दौरान 20 हजार से अधिक प्रवासी अलीगढ़ आए हैं। उनकी भी जांच इसी में शामिल है। इस हिसाब से देखे तो जनसंख्या के हिसाब से जांच की संख्या बेहद कम है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि अब तक करीब 10233 मरीजों की जांच हुई है। हमलोग जांच बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। मलखान सिंह जिला अस्पताल में जांच के लिए ट्रूनाट मशीन जल्द ही लगने जा रही है। इससे अर्जेंट केस से संबंधित रिपोर्ट जल्द मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगढ़ एक नजर
- जनसंख्या - 3673889
- तहसील - कोल, अतरौली, खैर, इगलास और गभाना
- विकास खंड - 12
- कुल ग्राम - 1210
- ग्राम पंचायत - 902
नोट... 2011 की जनगणना के अनुसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed