{"_id":"5ebc48118ebc3e907a6fdf39","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali2336056121","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएसएस पदाधिकारी सहित पांच और कोरोना संक्रमित पाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएसएस पदाधिकारी सहित पांच और कोरोना संक्रमित पाए गए
विज्ञापन
बारहद्वारी चौराहे को चारों तरफ से बैरिकेटिंग लगाकर किया बंद।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार फैल रहा है। शहर में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। बुधवार को पांच नए पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं, जिनमें कोरोना से जान गवां चुकी कैलाश गली की महिला के दो बेटे व आरएसएस की एक शाखा के नगर संचालक सहित पांच लोग संक्रमित पाए गए हैं। सबसे चिंता की बात यह है कि आरएसएस पदाधिकारी सराफा कारोबारी की मां के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे। जनपद में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 65 तक पहुंच गई है, जिसमें से पांच की मृत्यु हो चुकी है।
कैलाश गली की महिला की मौत शनिवार को हुई थी। रविवार को नुमाइश मैदान स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया था। उसके 28 व 20 साल के दो बेटे पीपीई किट पहनकर एंबुलेंस से चिता तक शव को ले गए थे। 9 मई को उनका नमूना जांच के लिए लिया गया था। बुधवार को जेएन मेडिकल कॉलेज से रिपोर्ट आने के बाद खलबली मच गई है। मृतक महिला के दोनों बेटे संक्रमित पाए गए हैं। देहली गेट क्षेत्र की एडीए कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय इलेक्ट्रापैथी डॉक्टर बताने वाले व्यक्ति को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वह कैलाश गली में ही क्लीनिक चलाता था और मृत महिला का शुरुआत में उसी ने इलाज किया था।
इसके अलावा जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार करा रहे मानिक चौक के 61 वर्षीय व मामू भांजा के 68 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। मानिक चौक के मरीज राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ शहर ही एक शाखा का नगर संचालक हैं। लॉकडाउन में राशन वितरण व अन्य सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे थे। सबसे चिंताजनक बात यह है कि सामाजिक रूप से सक्रिय मानिक चौक के आरएसएस पदाधिकारी आगरा रोड आवास विकास कॉलोनी में सर्राफा एवं रियल स्टेट कारोबारी की मां के अंतिम संस्कार के दौरान काफी सक्रिय थे। पांचों की रिपोर्ट आने के बाद कैलाश गली के तीनों संक्रमित मरीजों को अतरौली के लेवल वन हॉस्पिटल तथा बाकी दो मरीजों को जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मानिक चौक, मामू भांजा एवं कैलाश गली के एक किलोमीटर एरिया को सील कर सैनिटाइजेशन शुरू कर दिया गया है। क्षेत्र में काफी संख्या में पुलिस-फोर्स भी मौजूद है।
विज्ञापन
- आज पांच नए मरीज पाए गए हैं। लोगों से लॉकडाउन का पालन करने एवं घरों में सुरक्षित रहने का फिर से आह्वान है। कोई भी व्यक्ति संक्रमित के संपर्क में आया है तो तत्काल उसकी सूचना जिला प्रशासन या कंट्रोल रूम को दे, ताकि कोरोना की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्यवाही की जा सके।
- चंद्रभूषण सिंह, डीएम