फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

कोरोना से नामदार की मौत पर शहर में मचा भूचाल

Wed, 13 May 2020 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
शेखर सराफ की मौत के बाद परिजनों के सैंपल लेने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : CITY OFFICE
अभिषेक शर्मा
विज्ञापन

शहर के नामचीन कारोबारी चंद्रशेखर सराफ का कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर देहांत हो गया है। यह खबर शहर के लिए किसी भूचाल से कम नहीं है। वजह है उनका संपर्क और लोगों के बीच उठना बैठना। सबसे खास बात है कि इस बीच उनकी माताजी का देहांत हुआ था और लोगों से ज्यादा मिलना जुलना हुआ। यह अलग बात है कि मां के देहांत के चलते वह घर से कहीं बाहर नहीं गए। मगर इस बीच एक अनुमान के तौर पर 200 से 300 लोगों से वह मिले। अब उन्हें कौन कोरोना संक्रमण दे गया? और उनके जरिये कोरोना संक्रमण कहां कहां पहुंचा? इस सवाल ने परिवार और परिचित ही नहीं, शहर भर में भूचाल ला दिया है। इसी वजह से शहर के तीन थाना क्षेत्रों में सौ फीसद लॉकडाउन घोषित करते हुए पुलिस प्रशासनिक मशीनरी ने उनके संपर्कों को चिह्नित करने में एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। तय किया गया है कि एक एक व्यक्ति का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद आगे कोई कदम उठाया जाएगा। इसके लिए खुफिया टीमों को भी लगाया गया है। सबसे खास बात है कि इस दौरान शहर की तमाम सामाजिक, व्यापारिक, राजनीतिक क्षेत्र के नामचीन लोग उनके घर संवेदना व्यक्त करने पहुंचे हैं।
इधर, परिवार से जारी जानकारी तरह तरह की अफवाहें उड़ाई जा रही हैं। मगर चंद्रशेखर की मां के अंतिम संस्कार के दिन 60-70 लोग घर से लेकर सराय हरनारायण शमशान घाट तक जुटे थे। वहीं त्रयोदशी संस्कार सिर्फ 50 लोग बमुश्किल एकत्रित हुए थे। वह भी खाना कैटर्स से बनवाकर मंगाया गया था। इसमें परिवार के लोगों के अलावा 13 ब्राह्मणों के अलावा कोई अन्य शामिल नहीं किया गया था। बाकी तरह-तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं जो गलत हैं। उस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग से लेकर अन्य तरह की सभी बातों का ध्यान रखा गया था।
विज्ञापन

- एडीए कॉॅलोनी निवासी कोरोना पॉजिटिव मरीज की मृत्यु के बाद निर्देश दिए गए हैं कि मृत के परिवार व उसके सम्पर्क में आये समस्त लोगों की सैंपलिंग आज ही करा ली जाए। निर्देश दिए गए हैं कि पिछले 15 दिन में मृत मरीज के संपर्क में आये व्यक्तियों की सूची तैयारकर उपलब्ध कराई जाये, ताकि उनकी सैम्पलिंग कराई जा सके। - चंद्रभूषण सिंह जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन थाना क्षेत्रों में ये भी बंद
- कोई भी सरकारी (राज्य व भारत सरकार) व निजी संस्थान, हॉस्पिटल, बैंक, मेडिकल स्टोर, किराना आदि भी नहीं खुलेंगे। सुबह सात से दोपहर एक बजे तक की छूट भी बंद।
इनको दी गई है सिर्फ छूट
-समस्त आवश्यक एवं अनुमन्य वस्तुओं की डोर टू डोर की जाएगी डिलीवरी। समाचार पत्र वितरण, मीडियाकर्मियों व आवश्यक सेवाओं (नगर निगम, बिजली, स्वास्थ्य, पुलिस प्रशासन, फायर सर्विस) के लोगों की आवाजाही ही इन इलाकों में हो सकेगी।
शहर के तीन थाना क्षेत्रों में 100 प्रतिशत लॉक डाउन का पालन कराने के लिए पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं। तीनों थाना क्षेत्रों में घरों से निकलने वालों पर पुलिस स्तर से सख्त कार्रवाई की जाएगी। - मुनिराज जी एसएसपी।

लापरवाही बरत रहे शिक्षित-जिम्मेदार लोग, इसलिए सख्ती:डीएम
शहर में पैर पसार रहे कोरोना की प्रभावी रोकथाम के लिए डीएम चंद्र भूषण सिंह व एसएसपी मुनिराज जी ने वार्ता में तय कर यह सख्त कदम उठाया है। दोनों अधिकारियों ने पाया कि शहर में शिक्षित व जिम्मेदार लोग भी कोरोना महामारी को रोकने में लापरवाही बरत रहे हैं। सत्यता को छुपा रहे हैं, यह आश्चर्यजनक बात है। इसी के चलते तीन थाना क्षेत्रों में सौ फीसद लॉकडाउन घोषित किया है। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि तीनों थाना क्षेत्रों में नगर निगम के द्वारा बेरीकेटिग कराई जा रही है। प्रभावित क्षेत्रों में नगर निगम द्वारा नियमित रूप से सेनेटाइजेशन व साफ-सफाई कराई जायेगी। मृत के घर के एक किमी इलाके को सील करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed