फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

पिता-पुत्र से लाखों रुपयों से भरा बैग लेकर चंपत हुईं महिलाएं व बच्चे

Thu, 30 Jun 2022 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
पीड़ित कैलाश चन्द्र - फोटो : CHHARRA
कस्बा में स्थित एक सराफ की दुकान पर प्लॉट बेचकर आभूषण खरीदने आए पिता-पुत्र से अज्ञात दो शातिर महिलाएं व दो बच्चे लाखों रुपयों से भरा बैग लेकर चंपत हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना दादों के गांव हुसैनपुर शहजादपुर निवासी कैलाशचंद्र अपने बेटे भीम प्रकाश के साथ गांव भदेशी स्थित अपने प्लॉट को बेचकर बुधवार दोपहर छर्रा स्थित अनुज ज्वैलर्स की दुकान पर आभूषण खरीदने आए थे। बेटा किसी कार्य से बाजार में अन्य सामान खरीदने चला गया।
विज्ञापन

कैलाशचंद्र ने बताया कि दोपहर लगभग डेढ़ बजे सराफ की दुकान से उसने 63, 500 रुपये के आभूषण खरीदे। उसके बाद सराफ को रुपये गिनवाने में लग गया। रुपयों से भरा बैग पास में ही काउंटर पर रख दिया था। तभी वहां दो महिलाएं और दो बच्चे आ गए। कैलाश की नजर काउंटर पर गई तो बैग गायब देख उसके होश उड़ गए। कैलाशचंद्र का कहना है कि मौका देखते ही महिलाएं और बच्चे काउंटर पर रखा रुपयों से भरा बैग लेकर चंपत हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि बैग में 3.5 लाख रुपये नकद, एक पांच लाख रुपये का चेक, एक 75 हजार रुपये का चेक रखा था। कोतवाली प्रभारी डीके सिसौदिया ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। जल्द ही घटना खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed