{"_id":"6142458a8ebc3eca8223c91a","slug":"aligarh-news-chharra-news-ali2732865100","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः झूठी शान में भाई व मामा ने मिलकर किशोरी को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः झूठी शान में भाई व मामा ने मिलकर किशोरी को मार डाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवार वालों के लगातार समझाने के बावजूद प्रेमी से मिल रही किशोरी को उसके सगे व चचेरे भाई और मामा ने मिलकर हत्या कर दी। घर ही शव को जला डाला और हड्डी व राख एक बोरे में भरकर गांव के बाहर गड्ढे में दफन कर दिया। इसके बाद किशोरी के प्रेमी पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करवा दी थी, लेकिन जांच करते हुए पुलिस ने झूठी शान के लिए की गई हत्या की इस वारदात का खुलासा कर आरोपी सगे भाई को दबोच लिया।
टिकटा निवासी 16 वर्षीय लाडो पुत्री नजीमुद्दीन 4 सितंबर को अचानक लापता हो गई थी। उसके भाई नाजिम ने 6 सितंबर को इमरान व फुरकान पुत्र अच्छन खां निवासी अरनी थाना बरला व उनके रिश्तेदार शाकिर पुत्र अली मोहम्मद निवासी जीवनगढ़ थाना क्वार्सी के विरुद्ध लाडो के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि इमरान का लाडो से काफी समय से प्रेम संबंध चल रहा था। इमरान ने अपने भाई और रिश्तेदार के साथ मिलकर लाडो को गायब कर दिया है।
लाडो की तलाश में जुटी पुलिस ने अपहरण के आरोपी इमरान को पकड़कर पूछताछ की तब शक की सुई किशोरी के परिवार की ओर घूमी। इस पर जांच आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने लाडो के भाई नाजिम को पकड़कर पूछताछ शुरू की। थाना प्रभारी उमेश चंद्र शर्मा के अनुसार कड़ाई से की गई पूछताछ में नाजिम टूट गया।
विज्ञापन
उसने बताया कि लाडो के एक युवक से प्रेम संबंध थे, जिससे परिवार वाले खुश नहीं थे। वह बहन की शादी दूसरी जगह करना चाहते थे और उसे काफी समझाया भी लेकिन लाडो नहीं मान रही थी। इस पर उसने अपने चचेरे भाई आकिब और मामा इलियास निवासी बाईकलां थाना छर्रा के साथ मिलकर घर पर ही दुपट्टे से गला घोंटकर लाडो की हत्या कर दी थी। हत्या करने के घर में ही शव को जला दिया। उसकी राख और हड्डियों को बोरे में भरकर कब्रिस्तान के पास नीम के पेड़ के बगल में गड्ढा खोदकर दबा दिया था।
- पूछताछ के बाद किशोरी के भाई नाजिम की निशानदेही पर मृतका लाडो के कपड़े, जली हुई हड्डियां और राख कब्रिस्तान के समीप नीम के पेड़ के बगल से गड्ढा खुदवाकर बरामद की गई हैं। हत्या में शामिल सभी आरोपियों पर हत्या एवं साक्ष्य छिपाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। -उमेश चंद्र शर्मा, थाना प्रभारी बरला।