फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

कर्बला की गाथा देख आंखें हुईं नम

Sat, 17 Sep 2022 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 01:15 AM IST
सार

इराक के शहर कर्बला में इमाम हुसैन और यजीदी फौज के बीच लड़ाई के मंजर देख और सुनकर हर देखने वाले की आंखें नम हो गईं।हर कोई आंखों से निकलने वाले आंसू को छिपाने की कोशिश करता नजर आया।इस नाटक को आसिफ नकवी ने लिखा है, जबकि निर्देशन मुजम्मिल हयात भवानी का रहा।

विज्ञापन
Aligarh news
एएमयू के कैनेडी हॉल में करबला कथा नाटक का मंचन करते कलाकार।

विस्तार

इराक के शहर कर्बला में इमाम हुसैन और यजीदी फौज के बीच लड़ाई के मंजर देख और सुनकर हर देखने वाले की आंखें नम हो गईं। छह महीने के असगर के गले पर तीर लगते ही खून का फव्वारा फूटा तो दर्शकों की आंखों से आंसू निकल आए। हर कोई आंखों से निकलने वाले आंसू को छिपाने की कोशिश करता नजर आया। कर्बला के इस मंजर को एएमयू के कैनेडी हॉल में ‘करबल कथा’ के जरिये 20 कलाकारों ने अपने मंचन दिखाया।
विज्ञापन

इस नाटक को आसिफ नकवी ने लिखा है, जबकि निर्देशन मुजम्मिल हयात भवानी का रहा। नाटक में टीवी अभिनेता शाहजेब खान ने रावी की मुख्य भूमिका निभाई, जबकि क्लब के अनिक, मुअज्जम, मानव, पीयूष, माज, राज, ऋषभ, काजिम ने भी भूमिका अदा की। जैद खान, रिजवान, अकरम, जैनब और साइमा सहायक निर्देशक रहे। सांस्कृतिक शिक्षा केंद्र के समन्वयक प्रोफेसर एफएस शीरानी ने कहा कि हमने डिजिटल प्रोजेक्टर, फॉग मशीन, प्रकाश और ध्वनि प्रभावों के साथ मंच पर युद्ध जैसी स्थिति पैदा करने की कोशिश की, जो वास्तविक लग रही थी। पीवीसी प्रो. मोहम्मद गुलरेज, वीमेंस कॉलेज की प्राचार्या प्रो. नईमा गुलरेज, डॉ. हमीदा तारिक ने कलाकारों को 22 हजार रुपये बतौर इनाम दिए। ड्रामा क्लब की अध्यक्ष प्रो. विभा शर्मा ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed