फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   father of two children married a young woman and divorced her for dowry in aligarh

बेबस पत्नी की आपबीती: दो बच्चों के पिता ने शादी कर दहेज के लिए किया ऐसा शर्मनाक काम, कई बार गर्भपात भी कराया

Mon, 01 Aug 2022 01:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 01 Aug 2022 01:39 AM IST
सार

महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 23 दिसंबर 2020 को दिल्ली में मंगोलपुरी के इमरान से हुई थी। उस समय यह बात छिपाई गई कि इमरान पहले से शादीशुदा और दो बच्चों को पिता है। अब महिला के परिवार से दहेज में पांच लाख रुपये की मांग शुरू कर दी और न देने पर उत्पीड़न किया गया। इतना ही नहीं, उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
father of two children married a young woman and divorced her for dowry in aligarh
सांकेतिक फोटो - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ में जमालपुर इलाके की महिला संग दिल्ली के ससुरालियों ने कभी न भुला पाने वाला धोखा किया है। उन्होंने दो बच्चों के पिता संग युवती की शादी करा दी। अब उसे दहेज में पांच लाख रुपये के लिए तीन तलाक दे दिया गया। इस संबंध में महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


इस संबंध में महिला अक्शा के अनुसार उसकी शादी 23 दिसंबर 2020 को दिल्ली मंगोलपुरी सुल्तानपुरी के इमरान संग हुई। उस समय यह बात छिपाई गई कि इमरान पहले से शादीशुदा और दो बच्चों को पिता है। अब अक्शा के परिवार से दहेज में पांच लाख रुपये की मांग शुरू कर दी और न देने पर उत्पीड़न किया गया। इतना ही नहीं, उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देने लगे। इस दौरान कई बार उसका गर्भपात भी कराया गया। पूर्व में विवाद पर थाने में शिकायत पर समझौता कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद 26 मई को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। अब 25 जुलाई को इमरान व उसके पिता मुखत्यार अली घर आए और मारपीट कर भाग गए। इस संबंध में पति इमरान, ससुर मुखत्यार, साम खातून, बिचौलिया आस मोहम्मद, आस मोहम्मद की पत्नी मुमताज को नामजद कर मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर महिला थाना सरिता द्विवेदी ने मुकदमे की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed