फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Youth died on sixth day of deteriorating health in police custody

अलीगढ़ : पुलिस हिरासत में तबियत बिगड़ने के छठवें दिन युवक की मौत

Sat, 21 May 2022 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Youth died on sixth day of deteriorating health in police custody
छर्रा पुलिस की हिरासत में तबियत बिगड़ने के बाद से जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार पा रहे लूट के आरोपी युवक की शुक्रवार की दोपहर में मौत हो गई। इस खबर के बाद एसएसपी ने इस घटना में लाइन हाजिर किए गए इंस्पेक्टर छर्रा सहित सभी छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। वहीं पहले से दर्ज हमले के मुकदमे को हत्या में तरमीम कर जांच शुरू करा दी। इधर, देर रात पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंच गया है, जहां किसी भी तरह के विरोध के अंदेशे को ध्यान में रखकर भारी पुलिस बल तैनात है। अधिकारी अंतिम संस्कार कराने की कवायद में जुटे थे।
विज्ञापन

ये वाकया 29 अप्रैल का है, जब छर्रा गल्ला मंडी के बिजौली निवासी आढ़ती मनोज सिंघल संग लूट हुई थी। इस घटना में चार आरोपी पुलिस ने जेल भेजे। इस मामले में छौगवां के राहुल चौधरी का नाम भी सामने आया। राहुल पर अलीगढ़ के अलावा हापुड़ व कासगंज आदि में आठ अपराध दर्ज हैं। पुलिस ने राहुल की तलाश शुरू की और 13 मई को मोबाइल सर्विलांस व सूचना के आधार पर राहुल को गाजियाबाद से हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार पुलिस टीम उसे गाजियाबाद से छर्रा ला रही थी कि रास्ते में उसकी तबियत बिगड़ी। उल्टियां करते हुए वह बेहोश हो गया। इस पर इंस्पेक्टर छर्रा ने तत्काल उसे जेएन मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती कराया। परिजनों ने पुलिस पर थर्ड डिग्री देने का आरोप लगाया था। इस पर एसएसपी ने थाना इंस्पेक्टर के अलावा दो दरोगा व तीन सिपाही लाइन हाजिर कर दिए। साथ में परिवार की ओर से दी गई तहरीर पर अज्ञात पुलिसकर्मियों पर हमले का मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

इधर, जेएन मेडिकल कॉलेज में लगातार राहुल की हालत बिगड़ रही थी। सीटी स्कैन व अन्य तरह की जांच में कोई चोट उजागर नहीं हुई। इसके बावजूद शुक्रवार दोपहर राहुल की मौत हो गई। इसे लेकर एसएसपी ने सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित कर दिए। मुकदमे में हत्या की धारा तरमीम कर विवेचना सिविल लाइंस को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम दो डॉक्टरों पुनीत चौधरी व सार्थक पांडेय ने वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम किया। इसके बाद शव गांव पहुंचा, जहां ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार से पहले आरोपी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी, उसे पिटवाने वाले का नाम उजागर करने, मुआवजे की मांग कर दी। मौके पर मौजूद एसडीएम व सीओ समझाने में जुटे थे। गांव के अंदर व बाहर कई थानों का फोर्स, पीएसी मौजूद थी। इधर, इस खबर पर पोस्टमार्टम केंद्र पर सपा नेता सलमान शाहिद भी पहुंचे और परिवार से बात कर उनके साथ हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। बता दें कि युवक अपने घर में सबसे बड़ा था। एक बहन व भाई छोटे हैं। पिता की हालत ठीक नहीं रहती। चाचा ने मुकदमा दर्ज कराया था।
- इस घटना में आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो चुकी है और मुकदमा भी दर्ज है। बाकी मजिस्ट्रेटी जांच की संस्तुति की गई है। विभागीय जांच सीओ को सौंपी है। पुलिस पर आरोप न लगे, इसलिए विवेचना सिविल लाइंस को दी है। अब हत्या की धारा में मुकदमा तरमीम किया गया है। इसके अलावा जो भी विधिक पहलू हैं, उनके आधार पर परिवार के साथ खड़े होकर काम किया जा रहा है। - कलानिधि नैथानी, एसएसपी

कार्डियक अरेस्ट से मौत का अंदेशा, विसरा-हृदय प्रिजर्व
हालांकि देर रात तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस तक पहुंची नहीं है। मगर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पोस्टमार्टम में शरीर के अंदर या बाहर किसी तरह की चोट उजागर नहीं हुई है। जिस तरह के क्लाट कंटेंट हृदय में मिले हैं, उससे कार्डियक अरेस्ट का अंदेशा है, जो दहशत में या डराने-धमकाने पर भी आ सकता है। हृदय में किसी बीमारी का भी अंदेशा है। इसके चलते विसरा व हृदय दोनों ही प्रिजर्व किए गए हैं। हृदय को स्टोपैथॉलाजी जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला आगरा भेजा जा रहा है। उससे साफ हो जाएगा कि उसे कोई हृदय संबंधी बीमारी थी या नहीं या फिर मौत सिर्फ कार्डियक अरेस्ट से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed