फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ : स्मार्ट सिटी में हाथ के इशारे से दौड़ रहा यातायात

Fri, 06 May 2022 12:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
क्वार्सी चौराहे पर लगे जाम में फंसे वाहन। - फोटो : CITY OFFICE
स्मार्ट सिटी के क्वार्सी चौराहे पर बृहस्पतिवार को करीब एक घंटे तक यातायात व्यवस्था हाथ के इशारे से चली। दरअसल, सुबह नौ बजे से दस बजे तक इस चौराहे पर ट्रैफिक लोड अधिक रहता है। चौराहे पर लगी लाल बत्ती पर रुकने का समय 80 से 100 सेकंड है और हरी बत्ती का समय मात्र 20 सेकंड है। ऐसे में एक तरफ के वाहन पूरी तरह निकल भी नहीं पाते हैं कि दूसरी तरफ का ट्रैफिक शुरू हो जाता है। जिससे यहां पर जाम लग जाता है। बृहस्पतिवार को स्थिति और बिगड़ गई, ऐसे में यातायात पुलिस ने सुबह करीब साढ़े नौ ट्रैफिक सिग्नल बंद कराए और पुलिस कर्मियों ने यातायात व्यवस्था संभाली। जाम में फंसे लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के तौर पर शहर के प्रमुख चौराहों पर यातायात संचालन के लिए सिग्नल व्यवस्था शुरू की गई है लेकिन यह व्यवस्था कारगर नहीं हो पा रही है। ट्रैफिक लाइटों का टाइम मैनेजमेंट सही नहीं है। इसी गड़बड़ी के कारण बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे क्वार्सी चौराहे पर वाहन जाम में फंस गए। व्यवस्था बिगड़ती देख यातायात पुलिस कर्मियों ने ट्रैफिक सिग्नल करा दिए। लाइट के इशारे के इंतजार में खड़े लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि अब उन्हें करना क्या है। तभी चेक पोस्ट पर खड़े यातायात पुलिसकर्मी ने एक तरफ के ट्रैफिक को हाथ का इशारा देना शुरू कर दिया। करीब एक घंटे तक हाथ के इशारे से ही ट्रैफिक चलता रहा।
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था को संभाल रहे पुलिसकर्मियों का कहना था कि सुबह से दोपहर तक यहां जाम रहता है। इसका कारण है शहर में बाहरी वाहनों का प्रवेश करना। सुबह-सुबह सभी कार्यालयों का समय होता है। इसी समय स्कूली वाहनों का आवागमन होता है। इससे व्यवस्था गड़बड़ा जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी यातायात मुकेश चंद उत्तम के अनुसार शहर में प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक लाइट के साथ-साथ यातायातकर्मी भी तैनात रहते हैं। सुबह स्कूल खुलने और दोपहर में छुट्टी के समय कुछ चौराहे ऐसे हैं, जहां ट्रैफिक लोड अधिक हो जाता है और जाम के हालात पैदा होते हैं। इसके चलते उस चौराहे पर ट्रैफिक लाइट बंद कराकर यातायात सुचारु कराया जाता है।
इन चौराहों पर रहती है समस्या
क्वार्सी चौराहा, दुबे का पड़ाव, गांधी पार्क बस स्टैंड, सूतमिल चौराहे पर भी ट्रैफिक सिग्नल की समस्या है, जिससे यहां पर जाम लगता रहता है।
शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। दस मिनट का सफर तय करने में एक से दो घंटे का समय लग जाता है। इससे कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। कई बार अधिकारियों को बताया जा चुका है, लेकिन कोई सुधार नहीं है।

भूपेंद्र वार्ष्णेय, जिलाध्यक्ष, अलीगढ़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल
जाम की समस्या से शहर में सभी परेशान हैं। रामघाट रोड पर सुबह सभी सिग्नल लाइटें काम करना बंद कर देती हैं। इन लाइटों में समय प्रणाली गलत तरीके फीड है। रुकने का टाइम ज्यादा है और निकलने का टाइम कम है।
विवेक बगाई, निवर्तमान अध्यक्ष, सेंटर प्वाइंट व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed