{"_id":"6225082221e4b62565779756","slug":"aligarh-news-aligarh-news-ali2865648190","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : तब हृदयाघात से मौत, अब हत्या का अंदेशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : तब हृदयाघात से मौत, अब हत्या का अंदेशा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के क्वार्सी क्षेत्र के शहंशाबाद के व्यक्ति की मौत के पांच माह बाद हत्या के अंदेशा को ध्यान में रखते हुए शव के पोस्टमार्टम की तैयारी है। मां के अनुरोध पर जिलाधिकारी के निर्देश पर रविवार को शव कब्र से निकलवाया गया। सोमवार को पैनल के जरिये पोस्टमार्टम कराया जाएगा। हालांकि उस समय मौत का कारण हृदयाघात बताया गया था। मगर मां का कहना है कि उस समय भी उसके शरीर से दुर्गंध आ रही थी। लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की। उसके बाद से ही उसकी मां बेटे की हत्या का अंदेशा जताते हुए अधिकारियों तक पहुंची। अब पुलिस जांच की दिशा में कदम बढ़ा रही है।
शहंशाहबाद क्वार्सी के 44 वर्षीय जावेद पुत्र बशीर अहमद की 2 अक्टूबर 2021 को अचानक मौत हो गई थी। उस समय बताया गया कि जावेद ने कोरोना की वैक्सनी लगवाई थी। उसके कुछ समय बाद तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। लोगों ने माना कि कहीं उसकी मौत हृदयाघात से तो नहीं हुई। इसके चलते शव को दफन करा दिया गया। लेकिन जावेद की मां शमशीर बेगम को यह बात हजम नहीं हुई। वह अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ अलग रहता था। प्लम्बर का काम करता था। पत्नी से विवाद भी रहता था। जब मौत हुई तो उसके शरीर से अजीब सी दुर्गंध आ रही थी। उस समय मां की बात किसी ने सुनी नहीं। मामले में वह लगातार प्रयास करते हुए फरवरी में डीएम से मिली। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने थाना पुलिस को जांच करने व शव का पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए। इसी निर्देश के क्रम में रविवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में नगला पटवारी स्थित कब्रिस्तान से शव निकलवाया गया है। इंस्पेक्टर क्वार्सी विजय कुमार के अनुसार सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पैनल से पोस्टमार्टम कराने का अनुरोध किया गया है। उसके बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई थी।