फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ : हुरियारों पर छाएगा कमल का गुलाल, होगा धमाल

Mon, 21 Feb 2022 01:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 01:26 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
कनवरीगंज बाजार में होली के लिये पिचकारी पसंद करतीं महिलाएं। - फोटो : CITY OFFICE
थोक बाजार में अब होली का खुमार चढ़ने लगा है। रंगों के साथ-साथ सबसे ज्यादा मांग गुलाल की है। वहीं बाजार में इस बार कमल के फूल का खुशबूदार गुलाल भी आ गया है। चुनाव के चलते इसकी बाजार में काफी मांग है। लोग एडवांस ऑर्डर बुक करा रहे हैं। वहीं गुलाल सिलिंडर और गुलाल पिचकारी भी लोगों को खूब भा रही है।
विज्ञापन

शहर के थोक कारोबारियों पर होली का रंग चढ़ रहा है। थोक दुकानें सज चुकी हैं। फुटकर की दुकानें भी एक मार्च शिवरात्रि के बाद सज जाएंगी। जो होली की रौनक में चार चांद लगाएंगी। थोक कारोबारियों का कहना है कि भगवा गुलाल के साथ-साथ कमल के फूल के गुलाल की बाजार में मांग है। विधानसभा चुनावों का 10 मार्च को परिणाम आ जाएगा। ऐसे में समर्थक कमल के फूल का गुलाल काफी खरीद रहे हैं। इसके अलावा गुलाल सिलिंडर और गुलाल पिचकारी की भी मांग है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक इसे खरीद रहे हैं। वहीं रंगों की मांग कम है। इसके चलते बाजार में गुलाल शॉर्ट होने की कगार पर है।
विज्ञापन

कमल गुलाल का रेट
कमल गुलाल काफी किफायती है। ग्यारह रुपये किलो का रेट है। कम से कम 10 किलो का कट्टा है, जिसकी कीमत थोक बाजार में 110 रुपये है। वहीं गुलाल पिचकारी का रेट 100 रुपये से शुरू होकर 400 रुपये तक है। इसे गुलाल डालकर दोबारा भरा जा सकता है। गुलाल सिलिंडर की बात करें तो इसका रेट 600 रुपये से शुरू होता है। 1500 रुपये तक का सिलिंडर बाजार में मौजूद है। इसमें 2, 4 और 6 किलो तक गुलाल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थोक बाजार में गुलाल की ज्यादा मांग है। भगवा गुलाल के साथ-साथ कमल का गुलाल भी अच्छा खासा बिक रहा है। चुनाव को लेकर इस बार का स्पेशल आइटम है। ज्यादा महंगा भी नहीं है। गुलाल सिलिंडर और गुलाल पिचकारी की भी मांग है। स्टॉक भी शॉर्ट होने लगा है।
सोमांक वार्ष्णेय आरएलवी, थोक विक्रेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed