फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ : नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म में 20 साल कैद

Sat, 12 Feb 2022 12:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
जवां क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल कैद व 60 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है। यह फैसला एडीजे विशेष पॉक्सो द्वितीय शिवानी सिंह की अदालत से मिशन शक्ति अभियान के तहत सुनाया गया है। इस मामले में गवाही कमजोर होने के बावजूद साक्ष्यों के आधार पर यह फैसला सुनाया गया है।
विज्ञापन

विशेष लोक अभियोजक रघुवंश शर्मा के अनुसार, घटना 6 अगस्त 2018 की है। जवां क्षेत्र की नवीं की छात्रा स्कूल गई थी। तभी उसे आरोपी ले गया। जानकारी होने पर 9 अगस्त को मुकदमा दर्ज कराया गया। इस मामले में अपनी ननिहाल में रहने वाले छतारी बुलंदशहर के गांव लालगढ़ी के सौरभ को नामजद किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद किया तो दुष्कर्म की पुष्टि हुई। हालांकि पुलिस को दलील दी कि शादी के मकसद से यह किया गया था। मगर पुलिस ने बयानों के आधार पर जेल भेज चार्जशीट दायर कर दी। मामले में साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को बीस साल कैद व 60 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

दुष्कर्म व फर्जी परीक्षार्थी मामले में जमानत खारिज
एडीजे विशेष एससी-एसटी के न्यायाधीश के न्यायालय से दुष्कर्म के दौरान हत्या व फर्जी परीक्षार्थी मामले में जमानत अर्जियां खारिज की गई हैं। एडीजीसी चमन प्रकाश शर्मा के अनुसार, चंडौस क्षेत्र के एक गांव में महिला की दुष्कर्म के दौरान हत्या में देवेंद्र की जमानत खारिज की गई है। वहीं लोधा में फर्जी परीक्षार्थी बैठाकर परीक्षा दिलाने के मामले में रामपुर हाथरस जंक्शन के नरेश की जमानत खारिज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed