फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः हुड्डा के सामने कांग्रेस के नाराज दावेदारों का हंगामा, आज दिल्ली कूच

Fri, 14 Jan 2022 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
विवेक बंसल की मां के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुचें पूर्व राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा। - फोटो : CITY OFFICE
प्रदेश में अपनी विरासत वापसी के लिए लड़ रही कांग्रेस टिकट वितरण के साथ ही गुटबाजी में फंसती नजर आ रही है। बृहस्पतिवार को टिकटों की घोषणा के साथ ही जिले में विरोध के स्वर फूट गए। इस बीच कांग्रेस नेता विवेक बंसल के आवास पर संवेदना व्यक्त करने आए हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व उनके पुत्र दीपेंद्र सिंह हुड्डा के सामने नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। किसी तरह दीपेंद्र हुड्डा ने उन्हें समझाकर शांत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष से भी तीखी नोकझोंक हो गई। इधर, अब ये नाराज कांग्रेसी शुक्रवार को दिल्ली कूच की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

जिले की चार सीटों पर टिकटों की घोषणा के साथ ही शहर व बरौली पर विरोध के स्वर उठने लगे हैं। आरोप लगाया जा रहा है कि पार्टी हाईकमान को गुमराह कर बिना किसी जातीय समीकरण के जानबूझकर भाजपा को जिताने की साजिश के तहत प्रत्याशी घोषित कराए गए हैं। शहर सीट पर खुद का दावा कर रहे कांग्रेस नेता मनोज सक्सेना व सेवादल से जुड़े सीपी गौतम का आरोप है कि जब पहले से अन्य दलों के चार-चार मुस्लिम प्रत्याशी तय हैं तो कांग्रेस को इस सीट पर मुसलिम प्रत्याशी नहीं उतारना था। ये सब जानबूझकर पार्टी के स्थानीय कुछ नेताओं के इशारे पर किया गया है। एक नए व मुस्लिम चेहरे को उतारा गया है। इसी तरह बरौली को लेकर विनोद पांडेय ने कहा है कि जब भाजपा से वहां किसी ठाकुर के आने की पूरी उम्मीद है तो वहां कांग्रेस को ठाकुर नहीं उतारना था। ब्राह्मण का ध्यान रखना था।
विज्ञापन

इन्हीं विषयों को लेकर जब कांग्रेसियों को खबर लगी कि पार्टी के दिग्गज नेता भूपेंद्र हुड्डा व उनके पुत्र दीपेंद्र हुड्डा विवेक बंसल के आवास पर उनकी माताजी के देहांत पर संवेदना व्यक्त करने आए हैं तो सभी वहां पहुंच गए। यहां जमकर हंगामा किया। किसी तरह उन्हें बाहर निकाला गया और दीपेंद्र ने समझाकर वापस किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष के समझाने पर उनसे नोकझोंक तक हो गई। अब सभी ने शुक्रवार को दिल्ली जाकर पार्टी हाईकमान से मिलकर बात रखने न सुने जाने पर वहां धरना देने का ऐलान किया है। इनमें मनोज सक्सेना, सीपी गौतम, विनोद पांडेय, अशद फारुख आदि तमाम लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिकट वितरण पार्टी हाईकमान ने सोच-विचारकर किया है। सभी का ध्यान रखा गया है। विशेषकर महिलाओं को 40 फीसदी टिकट दिए गए हैं। अब कुछ लोगों ने नाराजगी जताते हुए अपनी बात रखी थी, उन्हें समझाया गया है। उनकी बात हाईकमान तक पहुंचाई जाएगी।
-दीपेंद्र सिंह हुड्डा, वरिष्ठ नेता कांग्रेस
-पार्टी हाईकमान के फैसले का पूरा सम्मान है। सभी को चुनाव में टिकट मांगने का अधिकार है। कुछ लोगों को नाराजगी है। वे सभी परिवार के सदस्य हैं। सभी को समझाया और मनाया जाएगा। उनकी बातों का ध्यान रखा जाएगा।

-ठा. संतोष सिंह जिलाध्यक्ष कांग्रेस
विवेक से मिले भूपेंद्र-दीपेंद्र, जताई संवेदना
अलीगढ़। कांग्रेस के हरियाणा प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल की माताजी के निधन की खबर पर बृहस्पतिवार को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व उनके बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्डा यहां पहुंचे। इस दौरान विवेक बंसल के मैरिस रोड स्थित अयोध्या कुटी आवास पर विवेक बंसल से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। काफी देर तक बैठकर उन्होंने परिवार से लेकर अन्य तमाम राजनीतिक पहलुओं पर चर्चा की। माताजी के स्वास्थ्य को लेकर विस्तार से जानकारी की और कहा कि इस घड़ी में पार्टी व हरियाणा कांग्रेस पूरी तरह उनके साथ खड़ी है। इस दौरान सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद चौ.बिजेंद्र सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठा.संतोष सिंह, ब्रजेश शर्मा, अंकुर मित्तल, महानगर अध्यक्ष बॉबी वसी, इंजी. वसीम अहमद आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed