फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः कोरोना और बारिश की वजह से फीकी रही नुमाइश

Wed, 12 Jan 2022 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
मोहम्मद सद्दाम। घरेलु साम्रगी विक्रेता - फोटो : CITY OFFICE
कोरोना संक्रमण और बारिश की वजह से इस बार की नुमाइश फीकी रही है। जलभराव और कीचड़ की वजह से काफी कम लोग ही पहुंचे इसलिए दुकानदारों का खर्चा निकालना भी मुश्किल हो गया है। दुकानदारों का कहना है कि कोरोना की वजह से लागू किए गए रात्रि कर्फ्यू और अंतिम समय पर हुई बारिश ने बजट गड़बड़ा दिया है। अब खर्चा निकल जाए, वही बहुत है। इधर, समापन के बावजूद मंगलवार को नुमाइश में खरीदारी के लिए लोगों की अच्छी खासी भीड़ दिखी।
विज्ञापन

दुकानदारों ने बताया कि नुमाइश में सबसे अधिक खरीदारी लोग शाम से लेकर देर रात तक करते हैं। कोरोना के बढ़ते प्रभाव के चलते रात्रि कर्फ्यू लागू हो गया। रात दस बजे के बाद दुकानों को बंद करना पड़ता था। रही सही कसर बारिश ने पूरी कर दी। जलभराव और कीचड़ की वजह से लोग दुकानों पर आने से कतराने लगे। इसका प्रभाव काफी पड़ा है। आलम यह है कि खर्चा ही नहीं निकल पा रहा है। मुनाफा क्या कमाएंगे। दुकानदारों ने कहा कि अगर नुमाइश कुछ दिन बढ़ जाती तो काफी राहत मिल जाती। लेकिन समापन की घोषणा के बाद अब घर निकलना होगा। इसीलिए सामान समेटकर जा रहे हैं। हालांकि, लोग अभी भी आ रहे हैं लेकिन, सरकारी स्टॉल, शिविर और कृषि प्रदर्शनी उखड़ गई है।
विज्ञापन

मास्क भूले लोग, सामाजिक दूरी का पालन नहीं
मंगलवार को नुमाइश में पहुंची भीड़ में कई लोग ऐसे थे। जो मास्क को भूल चुके थे। सामाजिक दूरी का भी पालन नहीं कर रहे थे। ऐसे में यह लापरवाही लोगों पर भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खर्चा निकल जाए वहीं, बहुत है
- नुमाइश में 45 सालों से हमारी घरेलू सामग्री की दुकान लग रही है। इस बार बारिश और कोरोना की वजह से बिना काफी नुकसान हुआ। खर्चा निकल जाए, वहीं काफी होगा। - मो. सद्दाम, मेरठ।
- 32 सालों से खिलौने की दुकान लगा रहा हूं। पिछले साल अच्छी बिक्री हुई है। कोरोना की बंदिश ने बिक्री पर प्रभाव डाला है। खर्चा भी नहीं निकला। - अशोक कुमार, मथुरा।
- सालों से कश्मीरी कपड़ों की दुकान लगाता हूं। इस बार कोरोना ने स्थिति बिगाड़ दी है। नुमाइश में ढंग की बिक्री नहीं हुई है। खर्चा निकल जाए, वही बहुत है। - नवाज, कश्मीरी दुकान।

- कोरोना के चलते लोग बाहर खाने-पीने से बचते रहे हैं। जबकि बारिश की कीचड़ से लोग आने से कतराते रहे। मुनाफा नहीं हुआ है, बस व्यापार ठीक हुआ है। - रामू, इटावा।

रामू । खान पीन साम्रगी विक्रेता

रामू । खान पीन साम्रगी विक्रेता- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed