{"_id":"606371898ebc3ed8312d4000","slug":"aligarh-news-aligarh-news-ali259890157","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानी चुनाव में वोट देने से मना करने पर भतीजों ने ताऊ को पीटा, सदमे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानी चुनाव में वोट देने से मना करने पर भतीजों ने ताऊ को पीटा, सदमे में मौत
विज्ञापन
महावीर का फाइल फोटो।
- फोटो : HARDUAGANJ
थाना क्षेत्र के गांव किढ़ारा में प्रधानी के चुनाव में वोट देने से मना करने पर नशे में धुत भतीजों ने ताऊ को लाठी डंडों से पीट दिया। इस हमले में ताऊ की मौत हो गई। मृतक के बेटे ने पांच चचेरे भाइयों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण फेंफड़ों की बीमारी और सदमा बताया गया। मंगलवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
गांव किढ़ारा निवासी महावीर सिंह उर्फ पंडा (80) सात भाइयों में सबसे बड़े थे। उनका अपने छोटे भाइयों से पैतृक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। मृतक के बेटे सुरजीत का आरोप है कि रविवार को आरोपी चचेरे भाई प्रधानी के चुनाव में खड़े होने की दलील देकर पिता से वोट देने का दबाव बना रहे थे। उन्होंने वोट देने से मना कर दिया। इस बात से आहत होकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। सोमवार दोपहर करीब दो बजे आरोपी स्कार्पियो लेकर हूटर बजाते हुए घर आ गए। लाठी डंडों से पहले सुरजीत पर हमला बोला।
इस दौरान बीच में आए महावीर संग भी मारपीट कर उन्हें वहीं गिरा दिया। परिजनों ने रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी मारपीट करते रहे। महावीर को बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। परिजन महावीर को जेएन मेडिकल कॉलेज उपचार के लिए ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मंगलवार शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक के बेटे सुरजीत ने चचेरे भाई सुभाष पुत्र बनी सिंह, लकी पुत्र देवराज सिंह, बंटी पुत्र कोमल सिंह, संदीप व प्रदीप पुत्र महाराज सिंह के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। सीओ अतरौली सुदेश गुप्ता के अनुसार पोस्टमार्टम में मौत का कारण फेंफड़ों से संबंधित पुरानी बीमारी और कार्डयिक शॉक आया है। कुछ खरोंच के निशान हैं, जिनसे मौत न होने का स्पष्ट उल्लेख है। इसलिए परिवार से तहरीर बदलने को कहा गया है। अगर वे तहरीर बदलकर देंगे तो यह गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।