फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

नगर निगम के खिलाफ पार्षद-विधायक लामबंद

Sat, 12 Dec 2020 01:32 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
थाने में एफआईआर दर्ज कराने पहुंचे विधायक संजीव राजा साथ में पार्षद और बीजेपी नेता । - फोटो : CITY OFFICE
नगर निगम के खिलाफ शहर विधायक संजीव राजा और भाजपा के पार्षद लामबंद हो गए हैं। सासनी गेट थाने का घेराव कर रहे भाजपाइयों के समर्थन में पहुंचे विधायक संजीव राजा ने कहा कि नगर आयुक्त सबसे पहले प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल निशीथ सिंघल को हटाएं। जिस भी इलाके में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाना है। वहां पर दो दिन पहले मुनादी यानी एलान किया जाए। वहीं, पार्षदों ने साफ तौर पर एलान कर दिया है कि जरूरत पड़ी तो वह धरना देंगे। मगर, जनता पर अत्याचार नहीं होने देंगे। नगर निगम को यह अभियान पार्षदों की सहभागिता से चलाना होगा, जिससे जनता को नुकसान न हो, यह सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन

हमारे कार्यकर्ता के साथ बदतमीजी सहने योग्य नहीं है। नगर निगम ने अभियान चलाने से पहले एलान क्यों नहीं किया। इस प्रकार की मनमानी अब अधिकारियों की नहीं चलने दी जाएगी।
विज्ञापन

. अलका गुुप्ता, पार्षद वार्ड 33
अतिक्रमण अभियान पार्षदों को साथ लेकर चलाया जाए। पार्षदों के माध्यम से जनता को कई दिन पहले बताया जाए कि किस दिन अभियान चलेगा। साथ ही उनको स्वयं अपने अतिक्रमण हटाने का समय दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

. लक्ष्मी नारायण उर्फ लच्छो, पार्षद वार्ड 60
जनता पर अगर अतिक्रमण हटाओ अभियान के नाम पर अत्याचार किया जाएगा। उनका नुकसान किया जाएगा तो पार्षद मजबूरन धरने पर बैठेंगे। जनता पर अत्याचार सहन नहीं होगा।
. सुबोध सीटू, पार्षद वार्ड 41
अतिक्रमण हटाने से पहले नाली-नालों को पटवाएं। साथ ही सड़कों की स्थिति में सुधार करें। नल व हैंडपंप ठीक कराए जाएं। शहर में पार्किंग जोन व वेंडिंग जोन बनाए जाएं। तभी अभियान सफल होगा।
मुन्नालाल कश्यप पार्षद वार्ड 9
थाने का घेराव करने वालों में ये रहे शामिल
थाने का घेराव करने वालों में भाजयुमो जिला महामंत्री सुमित सिब्बो, महानगर मंत्री संजू बजाज, मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, मीडिया प्रभारी अजय गुप्ता, महानगर महामंत्री वैभव गौतम, नितिन सुपारी, अप्पू चंद्रा, अमन गुप्ता, विशाल देशभक्त, हर्षद हिंदू आदि भाजपाई शामिल रहे।
थाने के भीतर न दो गज की दूरी न मास्क जरूरी
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सासनी गेट थाने के भीतर हंगामा करते हुए कोरोना के नियमों को भी भुला दिया। कार्यकर्ता न तो मास्क पहने दिखे और न ही दो गज की दूरी का पालन करते दिखे। इतना हीं नहीं, एक कार्यकर्ता के साथ अभद्रता, मारपीट और सीएम को गाली देने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर रहे थे, खुद भी तरह का घटनाक्रम दोहराने की कोशिश कर रहे थे। एक महिला जनप्रतिनिधि ने प्रवर्तन प्रभारी को फोन कर खूब हड़काया। इसी बीच जोश में आए कार्यकर्ता थाने में खड़े होकर सरेआम फोन पर गाली देते रहे।
-
जनता को विश्वास में लेकर ही चलेगा अभियान : नगर आयुक्त
अलीगढ़। नगर आयुक्त द्वारा सुलह समझौते के लिए बुलाई गई बैठक में मात्र एक भाजपा नेता पहुंचे। न पीड़ित पक्ष आया और न ही पार्टी का कोई बड़ा नेता। उनसे बातचीत के बाद नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह ने स्पष्ट कहा कि वर्तमान अभियान समाचार पत्रों में छपी खबर का संज्ञान लेकर चलाया गया था। भविष्य में अभियान तब चलेगा, जब जनता चाहेगी। अभियान से 24 घंटे पहले मुनादी कराई जाएगी। स्थानीय सभासद व गणमान्य लोगों के साथ जनता को भी साथ लिया जाएगा। उसके बाद अभियान चलाया जाएगा।

सूचना के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस
अलीगढ़। प्रवर्तन प्रभारी कर्नल निशीथ सिंघल ने आरोप लगाया कि जब पत्थरबाजी शुरू हुई तो तत्काल सासनीगेट व मदारगेट पुलिस को सूचना दी गई। लेकिन सूचना के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। यहां तक कि उनकी गाड़ी पर जब भाजपाइयों ने हमला किया तब भी सूचना दी गई। लेकिन पुलिस फिर भी नहीं पहुंची। उनको खींचने की कोशिश हुई, गाड़ी की चाबी निकाल ली गई, साथियों से मारपीट हुई। साथी धर्मवीर सिंह हवलदार की घड़ी छीन ली गई। सामान निकाल लिया गया। लेकिन पुलिस ने एक न सुनी। आखिर में हमें ही उनसे मोर्चा लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed