फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

20 से 24 दिसंबर तक नोएडा में होगा वैज्ञानिक खोज कार्यक्रम

Wed, 18 Nov 2020 01:02 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
इंडिया ब्रिज कंपटीशन 2020 शैक्षणिक प्रतिस्पर्धा एक अखिल भारतीय वैज्ञानिक खोज कार्यक्रम 20 से 24 दिसंबर तक नोएडा में आयोजित होगा। इस आयोजन में पहला चरण पार करने वाले विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। यहां से जीतने वाले विद्यार्थियों को 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। साथ ही चुनिंदा प्रतिभागियों को सिंगापुर जाने का मौका मिलेगा। यह जानकारी मंगलवार को हैरी एस्ट्रोनॉमी क्लब की बैठक में प्रधान कार्यालय पर पदाधिकारियों ने बताईं। बैठक की अध्यक्षता निदेशक केशव कुमार खत्री ने की।
विज्ञापन

संस्था के प्रवक्ता रंजन राना ने बताया कि हैरी एस्ट्रोनॉमीकल एंड रिसर्च सोसायटी भारतीय शैक्षणिक व्यवस्था में एक विद्यार्थी में एक वैज्ञानिक विचार छिपा है वाक्य का संकल्प लेकर विद्यार्थियों को मंच उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है। इंडिया ब्रिज कंपटीशन 2020 शैक्षणिक प्रतिस्पर्धा कार्यक्रम 20 दिसंबर से 24 दिसंबर तक नोएडा के स्टेडियम सेक्टर-21 स्थित रामलीला मैदान में होने जा रहा है। जिसमें पूरे देश से 1600 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को द्वितीय चरण के लिए सादर आमंत्रित किया जाएगा। इससे पूर्व प्रथम चरण में इच्छुक छात्र-छात्राएं अपने विद्यालय स्तर पर प्रतिस्पर्धा कार्यक्रम में शामिल होंगे। कक्षा 9,10,11 एवं 12 से एक-एक विद्यार्थी चयनित किया जाएगा। विद्यालय का प्रतिनिधित्व करने के लिए यह विद्यार्थी द्वितीय चरण में नोएडा के लिए सफल होंगे। द्वितीय चरण में सफलता प्राप्त करने पर पचास हजार रुपये व राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने का प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए सफल होंगे। रंजन राना ने यह भी बताया कि यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय यंग साइंटिस्ट सर्च ऑर्गेनाइजेशन अमेरिका से भी जुड़ा हुआ है। भारत के होनहार विद्यार्थियों को सिंगापुर में हो रहे आयोजन में भी नि:शुल्क प्रतिभाग कराया जाएगा। इस मौके पर अध्यक्ष संजय खत्री, संयोजिका नाजिया खान, मुनीश गिरी, संजीव कुमार, दुष्यंत गौड़, जयकिशन दीक्षित, दिलीप कुमार, रिंकू दीक्षित, हर्मन बेंस, भूपेंद्र सिंह, विपिन कुमार, दीपक सिंह, कमल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed