फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

सीएम ने सहयोगी को किया तलब, पूछा-क्या हुआ था गोंडा थाने में

Fri, 14 Aug 2020 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इगलास विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजकुमार सहयोगी को लखनऊ तलब कर गोंडा थाने में मारपीट की घटना का विवरण लिया।
विज्ञापन

तबीयत खराब होने पर बुधवार रात को विधायक राजकुमार सहयोगी मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती हुए थे। बृहस्पतिवार सुबह अस्पताल से घर पहुंचे, तभी प्रभारी मंत्री सुरेश राणा का फोन उनके पास आया कि लखनऊ आ जाएं, मुख्यमंत्री बात करना चाहते हैं। राजकुमार सहयोगी आनन-फानन में जिला अध्यक्ष ऋषि पाल सिंह के साथ लखनऊ रवाना हो गए। मुख्यमंत्री ने शाम 5.30 बजे मिलने का समय दिया था। निर्धारित समय से आधे घंटे पहले विधायक पहुंच गए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा थाने में एसओ के साथ मारपीट की घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली। विधायक ने बताया कि 4 घंटे में एसओ और एसपीआरओ पर कार्रवाई करने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। राजकुमार सहयोगी का कहना है कि मुलाकात में राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय और डिफेंस कॉरिडोर आदि विषय पर भी बातचीत हुई। आज मुख्यमंत्री बहुत खुश थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed