फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

राइफल की गोली से इकलौते बेटे की मौत

Sat, 15 Feb 2020 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
क्वार्सी क्षेत्र के गांव कोछोंड में शुक्रवार की सुबह घर के कमरे में रखी राइफल की गोली से घर के इकलौते बेटे की मौत हो गई। गोली किशोर की गर्दन में लगी। संदिग्ध हालत में हुई इस घटना की खबर पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मगर परिवार ने इसे लेकर कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव कौछोंड निवासी किसान निरंजन सिंह का 14 वर्षीय बेटा निक्की उर्फ सत्येन्द्र इलाके के ही एक निजी स्कूल से आठवीं की पढ़ाई कर रहा था। वह दो बहनों के बीच इकलौता था। परिजनों के अनुसार शुक्रवार सुबह वह कमरे में बैठा था। तभी उसने दीवार पर टंगी लाइसेंसी राइफल नीचे उतार ली और अचानक ट्रिगर दबने से गोली चली और सत्येन्द्र की गर्दन को चीरती हुई पार हो गई। फायर की आवाज सुनकर परिजन कमरे की ओर दौड़े, मगर जब सत्येन्द्र को खून से लथपथ पड़ा देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन

चीख पुकार सुनकर गांव के लोग आ गए। खबर पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि संदिग्ध हालत में गोली लगने से किशोर की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है। कोई तहरीर नहीं मिली है। परिवार इसे एक्सीडेंट बता रहा है। जांच के बाद ही कुछ कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed