फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

रघुराज की सुरक्षा में तैनात दस्ता सहित 8 गनर हटाए

Thu, 13 Feb 2020 01:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ अमर्यादित बयान देने के बाद उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार राज्य परामर्श दात्री समिति के अध्यक्ष रघुराज सिंह की परेशानी बढ़ती जा रही है। पांच सदस्यीय सुरक्षा दस्ता (स्क्वाड) सहित कुल 8 सुरक्षाकर्मी हटा लिए गए हैं। वहीं, रघुराज सिंह मुख्यमंत्री योगी से मिलने की कोशिश में हैं।
विज्ञापन

रघुराज सिंह ने बुर्का पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए कहा था कि बुर्का पर प्रतिबंध से आतंकियों का आना बंद हो जाएगा। बुर्का से चोर, बदमाशों एवं आतंकियों को आड़ मिलती है। बुर्का दैत्यों के वंशज पहनते हैं। मुस्लिम महिलाओं को लेकर अमर्यादित बयान आने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रघुराज सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। रघुराज को सात दिन के अंदर नोटिस का जवाब देना है। रघुराज सिंह ने बताया कि बुधवार को वह प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि स्वतंत्र देव सिंह से उनकी क्या बात हुई। इतना जरूर कहा कि पार्टी का मामला है, सार्वजनिक करना ठीक नहीं है। निर्धारित अवधि के अंदर नोटिस का जवाब दे देंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि फोन पर धमकी मिलने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। लेकिन प्रशासन द्वारा 5 सदस्यीय स्क्वाड सहित कुल 8 गनर हटा लिए गए हैं। इसको लेकर वह मुख्यमंत्री से मिलने का प्रयास कर रहे हैं। अभी उनके पास सिर्फ दो गनर हैं, जो पर्याप्त नहीं है। घर पर दो गनर रखना मजबूरी है। किसी की धमकी को कम नहीं आंकना चाहिए। मंगलवार को भी उन्हें फोन पर धमकी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed