फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

Aligarh Murder: घर के अंदर सो रहे युवक की चाकू से गोदकर हत्या, सिर पर किए कई घातक वार

Mon, 15 Aug 2022 08:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 15 Aug 2022 08:40 AM IST
सार

कौड़ियागंज कस्बे में एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया। बुरी तरह से लहूलुहान युवक को इलाज के लिए परिवार वाले अस्पताल के लिए लेकर भागे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।  पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
Aligarh news
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कौड़ियागंज कस्बे में रविवार की सुबह एक युवक को उसके घर के अंदर ही किसी ने चाकू से गोद डाला। बुरी तरह से लहूलुहान युवक को इलाज के लिए परिवार वाले अस्पताल के लिए लेकर भागे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर सीओ शिव प्रताप सिंह समेत डॉग स्क्वायड भी मौके पर पहुंचकर सुराग तलाशने की कोशिश की।

विज्ञापन


कस्बा कौड़ियागंज निवासी भावुद्दीन पुत्र नदीम दो भाई थे। दोनों कस्बे के बाहर पिलखना-गंगीरी रोड स्थित चौराहे के पास अपने-अपने मकान बनाकर बीवी-बच्चों संग रह रहे थे। परिवार वालों के अनुसार भावुद्दीन की घर के बाहर ही चाय की दुकान थी।
विज्ञापन


शनिवार की रात खाना खाने के बाद पत्नी शमा व तीनों बच्चे तमन्ना, सोनिया और जुबैर के साथ वह घर के आंगन में सोया था। रविवार की सुबह करीब पांच बजे घर में कुछ गिरने की आवाज पर बीवी-बच्चों की नींद खुल गई। उन्होंने देखा कि मकान के बरामदे में बुरी तरह से लहूलुहान व मरणासन्न हालत में भावुद्दीन पड़े थे। उनके सिर पर चाकू के कई घातक वार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देखकर पत्नी-बच्चों में चीख-पुकार मच गई। इस पर आसपास के लोग दौड़कर पहुंच गए। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक राम वकील सिंह भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को जानकारी देने के साथ घायल भावुद्दीन (35) को जिला अस्पताल भिजवाया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।


सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिवार से अभी तहरीर नहीं मिली है। घटना के बाबत कुछ बिंदु पुलिस को मिले हैं, जिस पर गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जायेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed