फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh new SSP Sanjeev Suman took charge late night

Aligarh News: नए एसएसपी संजीव सुमन ने देर रात संभाला चार्ज, अफसरों से की मुलाकात

Sun, 07 Jan 2024 12:56 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 07 Jan 2024 12:56 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर से स्थानांतरित होकर आए वर्ष 2014 बैच के आईपीएस संजीव सुमन 6 जनवरी देर रात यहां पहुंचे। वे यहां कैंप कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण व एसपी यातायात के अलावा शहर के तीनों सीओ के साथ बैठक कर जानकारी ली। इसके बाद वे आईजी से मिलने चले गए। 

विज्ञापन
Aligarh new SSP Sanjeev Suman took charge late night
एसएसपी संजीव सुमन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुजफ्फरनगर से स्थानांतरित होकर आए नए एसएसपी संजीव सुमन ने 6 जनवरी देर रात अलीगढ़ आकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभाल लिया। आने के बाद उन्होंने आईजी व अन्य अधिकारियों से मुलाकात की और जिले की बारीकी जानकारी ली। इधर, निवर्तमान एसएसपी कलानिधि नैथानी का झांसी डीआईजी पद पर तबादला होने पर वे दोपहर में रवाना हो गए। नए एसएसपी ने अपराध नियंत्रण व बेहतर पुलिसिंग का संदेश भी दिया है।

विज्ञापन


आईपीएस कलानिधि नैथानी ने 6 जनवरी की दोपहर चार्ज छोड़ दिया और नई तैनाती के लिए रवाना हो गए। उनके स्थान पर मुजफ्फरनगर से स्थानांतरित होकर आए वर्ष 2014 बैच के आईपीएस संजीव सुमन 6 जनवरी देर रात यहां पहुंचे। वे यहां कैंप कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण व एसपी यातायात के अलावा शहर के तीनों सीओ के साथ बैठक कर जानकारी ली। इसके बाद वे आईजी से मिलने चले गए। 
विज्ञापन


नए एसएसपी 7 जनवरी को मीडिया से मुलाकात करेंगे। इधर, अधिकारियों से मुलाकात के दौरान उन्होंने सर्किल वार जिले की समस्याओं और जरूरतों पर चर्चा की। साथ में आईजी से आवश्यक निर्देश लिए। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये संदेश दिया है कि अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखी जाएगी। माडर्न पुलिसिंग, वैज्ञानिक तरीके से जांच पर जोर रहेगा। साथ में अधिकारियों को हिदायत है कि सभी निष्पक्षता व ईमानदारी से जनता का काम करें और संवाद रखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed