फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Negotiations with railway administration begin to get the fifth route from Kathpula

अलीगढ़: कठपुला से पांचवां रास्ता निकालने के लिए रेलवे प्रशासन से वार्ता शुरू

Sun, 08 Nov 2020 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Negotiations with railway administration begin to get the fifth route from Kathpula
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

कठपुला को फोरलेन ओरवब्रिज में बदलने का काम जल्द ही शुरू होगा। इससे पहले इसके नए प्रस्तावित डिजाइन पर लगातार माथापच्ची हो रही है। जिसमें कठपुला से सीधे मसूदाबाद जीटी रोड की ओर से एक नए रास्ते को खोलने का प्रस्ताव शामिल है। इस नए रास्ते के बनने के बाद मसूदाबाद जाने वाले लोगों को रसलगंज चौराहा नहीं घूमना पड़ेगा। इसी तरह से मसूदाबाद से कलेक्ट्रेट की ओर आने वालों को भी रसलगंज नहीं घूमना पड़ेगा। रसलगंज चौराहे पर भीड़ कम होगी।
गौर हो कि आगरा मुरादाबाद हाईवे- 509 का हिस्सा रहे कठपुला को अब स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को स्थानांतरित कर दिया गया है। इस हाईवे का शहरी हिस्सा स्मार्ट सिटी योजना के तहत विकसित हो रहा है। इसलिए ये पुल अब राज्य सेतु निगम बनवाएगा। स्मार्ट सिटी ने ये जिम्मेदारी राज्य सेतु निगम को सौंप दी है। राज्य सेतु निगम रेल प्रशासन से इसके निर्माण के लिए डिजाइन और बजट की मांग कर रहा है। जिससे संयुक्त रूप से इस काम को शुरू किया जा सके।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट लिमिटेड के चेयरमैन मंडलायुक्त जीएस प्रियदर्शी ने बताया कि कठपुला से मसूदाबाद की ओर रास्ता निकालने के लिए रेलवे अधिकारियों से वार्ता हो रही है। डीआरएम इलाहाबाद से बात हुई है। इस निर्माण कार्य में रेलवे का कुछ भूभाग आ रहा है, जिस पर निर्माण कार्य कराने से पहले रेल प्रशासन की सहमति की जरूरत है। उस सहमति के लिए प्रयास किया जा रहा है, ताकि समय से डिजाइन और बजट बन सके और निर्माण शुरू हो सके। राज्य सेतु निगम ने रेलवे प्रशासन से फोरलेन ओवर ब्रिज का एस्टीमेट भी मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर हो कि नए प्रस्तावित डिजाइन के अनुसार कठपुला से अब पांच रास्ते बनेंगे। इसमें पहला रसलगंज, दूसरा मसूदाबाद, तीसरा रेलवे स्टेशन, चौथा सुभाष चौक और पांचवां कलेक्ट्रेट की ओर जाएगा। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत इस फोरलेन ओवरब्रिज का निर्माण इन्हीं पांच रास्तों के साथ कराने का पूरा प्रयास हो रहा है। जिससे शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए एक नया लुक भी दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed