फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh needs 21 more police stations as per standards

40 लाख आबादी पर 30 थाने, 4500 पुलिसकर्मी: मानकों के हिसाब से अलीगढ़ को चाहिए 21 और थाने, तब होगा बोझ कम

Fri, 12 Jul 2024 01:49 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 12 Jul 2024 01:49 PM IST
सार

करीब 15 लाख की आबादी वाले अलीगढ़ महानगर में अभी 15 और 25 लाख की आबादी वाले देहात क्षेत्र मेंं अभी 6 और थाने सृजित हो सकते हैं। मानकों के हिसाब से अलीगढ़ को अभी 21 थाने और चाहिए।

विज्ञापन
Aligarh needs 21 more police stations as per standards
पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

अलीगढ़ जिले की 40 लाख की आबादी पर एक महिला थाना सहित कुल 30 थाने हैं, जो अपराध के बोझ तले दबे हैं। शहर व देहात में कुछ थाने तो ऐसे हैं, जिनका क्राइम नंबर हमेशा सिरदर्द रहता है। मानकों पर गौर करें तो जिले में अभी 21 नए थाने और सृजित हो सकते हैं। सिर्फ एक नया थाना गोरई में निर्माणाधीन है, जबकि नगला पटवारी चौकी को थाना बनाने के प्रस्ताव पर विचार चल रहा है।

विज्ञापन


पुलिस महकमे में थानों की स्थापना का मानक 1960-61 में तैयार हुआ। तभी से उसी मानक के अनुसार थाने बनते आ रहे हैं, जिस पर आबादी व आवासीय क्षेत्रफल बढ़ने पर 2008 में रिव्यू हुआ था। फिर नए थानों का प्रस्ताव मांगा गया। पिछले तीन वर्ष में अपने जिले में तीन नए थाने बने हैं। मगर मानक की बात करें तो करीब 15 लाख की आबादी वाले अलीगढ़ महानगर में अभी 15 और 25 लाख की आबादी वाले देहात क्षेत्र मेंं अभी 6 और थाने सृजित हो सकते हैं। जीटी रोड पर गांधीपार्क से अकराबाद के बीच में, पलवल रोड पर खैर से टप्पल के मध्य में, दिल्ली रोड पर बन्नादेवी से गभाना के मध्य जरूरत है।
विज्ञापन


कैसे गुणवत्ता पूर्वक हो अपराध की विवेचना
शहरी थानों की बात करें तो एक विवेचक को 15 से 30 मुकदमों की विवेचना और अदालती संज्ञान वाले 60 प्रकरणों की विवेचना का मानक है। मगर शहरी क्षेत्र में शायद ही कोई ऐसा विवेचक हो, जिस पर मानक के अनुरूप विवेचनाएं हों। अधिकांश विवेचक काम के बोझ तले दबे रहते हैं। ऐसे में नए कानून के अनुसार विवेचना में गुणवत्ता रह पाना एक सवाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगढ़ जिले में मानक के अनुसार थानों की कमी है। अभी गोरई थाने का निर्माण चल रहा है। बाकी नगला पटवारी को भी नया थाना बनाने की तैयारी है। -संजीव सुमन, एसएसपी।

2008 के आदेश में ये है मानक

- 50 हजार या इससे अधिक आबादी पर शहरी क्षेत्र में थाना
- 75 से 90 हजार या इससे अधिक आबादी पर देहात में थाना
- 293.67 वर्ग किमी एरिया पर देहात में एक थाने का मानक
- 15 हजार की आबादी पर एक चौकी स्थापना का है मानक
- विशेष प्रभावित इलाकों में अलग से चौकी स्थापित हो सकती है

अलीगढ़ जिले में ये है स्थिति
- 10 थाने शहर में
- 19 थाने देहात में
- 1 महिला थाना भी
- 100 चौकियां भी
- देहात के 3 थाने एसपी सिटी के अधीन
- 4500 कर्मी-अधिकारी जिला पुलिस में
- 300 इंस्पेक्टर/हेड कांस्टेबलों की कमी

ये भी जानें
- ये तीन थाने नए बने : देहलीगेट-लोधा के क्षेत्र को काटकर रोरावर थाना बनाया, जवां-अतरौली के क्षेत्र को काटकर गोधा थाना बनाया गया, क्वार्सी-गांधीपार्क के क्षेत्र को काटकर महुआखेड़ा थाना बनाया गया।
- ये नया थाना बहुत जल्द शुरू होगा : क्षेत्रफल के मामले में जिले के सबसे बड़े इगलास थाने के क्षेत्र को काटकर गोरई में नया थाना बन रहा है।
- ये नए थाने के प्रस्ताव की तैयारी : क्षेत्रफल के मामले में जिले के दूसरे नंबर के क्वार्सी थाने के क्षेेत्र को काटकर अभी नगला पटवारी को नया थाना बनाने के प्रस्ताव पर हो रहा विचार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed