फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   aligarh muslim university will close soon say prabodhanand

तत्काल बंद होनी चाहिए अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी : प्रबोधानंद

Sun, 14 Mar 2021 12:44 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
aligarh muslim university will close soon say prabodhanand
तस्वीर महल स्थित प्रेस क्लव में पत्रकारो से वार्ता करते महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद महाराज? - फोटो : CITY OFFICE
जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर प्रबोधानंद गिरी महाराज ने यहां शनिवार को विवादित बयान दे डाला। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) अस्तित्वविहीन हो गई है। यह जगह देशद्रोहियों का अड्डा बन गई है। ऐसे में तत्काल प्रभाव से एएमयू को बंद कर देना चाहिए। यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस विश्वविद्यालय की प्रशंसा करनी है तो वे पाकिस्तान चले जांय।
विज्ञापन

प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रबोधानंद गिरी ने कहा कि राजा महेंद्र प्रताप की जमीन की लीज भी खत्म हो रही है। ऐसे में एएमयू को यह भूमि तत्काल ससम्मान राजा के परिजनों को लौटानी चाहिए। एएमयू के कुलपति तारिक मंसूर पाकिस्तानी एजेंट हैं।
विज्ञापन

अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे विश्वविद्यालय की तारीफ कर रहे हैं तो यह गलत है। अगर तारीफ करनी है तो प्रधानमंत्री को भी पाकिस्तान चले जाना चाहिए। अन्यथा वे देश की जनता से माफी मांगें। दूसरी ओर उन्होंने मोदी सरकार के विभिन्न फैसलों की सराहना भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नगर निगम को पाकिस्तान के हवाले कर देना चाहिए, क्योंकि एएमयू पर जब 16 करोड़ रुपये बकाया थे तो उसका अकाउंट सीज कर दिया गया। फिर बिना वसूली किस मिलीभगत से अकाउंट दोबारा शुरू किया गया है। इसमें मंडलायुक्त स्तर की सांठगांठ नजर आ रही है। सीबीआई को इसकी जांच करनी चाहिए। प्रबोधानंद गिरी ने समान नागरिक संहिता लागू करने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed