फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   aligarh muslim university teachers association ruled out the allegations that medical college is responsible for transmission of corona infection

चुनौतीपूर्ण हालात में काम कर रहे हैं मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरःअमुटा एएमयू शिक्षकों के संगठन ने मेडिकल कॉलेज पर संक्रमण फैलाने के आरोपों को आधारहीन बताया

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
aligarh muslim university teachers association ruled out the allegations that medical college is responsible for transmission of corona infection
प्रोफेसर नजमुल इस्लाम अध्यक्ष एएमयू टीचर्स एसोसिएशन - फोटो : AMAR UJALA
अलीगढ़। कोरोना महामारी के बीच अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के संबंध में लग रहे आरोप-प्रत्यारोप के बीच अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय टीचर्स एसोसिएशन (अमुटा) मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के पक्ष में उतर आई है । अमुटा के अध्यक्ष प्रोफेसर नजमुल इस्लाम ने कहा है कि जिस प्रकार की परिस्थितियों में मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर काम कर रहे हैं , उसके लिए वह प्रशंसा के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग कह रहे हैं कि कोरोना वायरस संक्रमण फैलाने के लिए मेडिकल कॉलेज जिम्मेदार है। वह सही नहीं है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों से आग्रह किया कि वह मानवता के हित में अपनी सेवाएं जारी रखें। उन्होंने कहा कि समाज के कुछ वर्ग मेडिकल कॉलेज के संबंध में आधारहीन बातें कह रहे हैं। इसके बावजूद भी डॉक्टर पूरी निष्ठा के साथ काम कर रहे हैं। जेएन मेडिकल कॉलेज में 3 डॉक्टर कोरोना संक्रमण से ग्रस्त पाए गए हैं। जिसके बाद यहां पर 100 से अधिक डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों का टेस्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed