{"_id":"6a92b55640f2b8545c0e1bf4","slug":"aligarh-muslim-university-student-suicides-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी: 18 दिन में दूसरी मौत, इस साल चौथी खुदकुशी, हाल की घटनाओं ने बढ़ाई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी: 18 दिन में दूसरी मौत, इस साल चौथी खुदकुशी, हाल की घटनाओं ने बढ़ाई चिंता
Sat, 29 Aug 2026 04:03 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 29 Aug 2026 04:03 PM IST
सार
ऐसे में सवाल यह है कि क्या परेशानी सामने आने से पहले ही उसकी पहचान करने और विद्यार्थियों तक मदद पहुंचाने की व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत है?
विज्ञापन
एएमयू
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एएमयू में पिछले 18 दिनों में एक छात्रा और छात्र की आत्महत्या ने विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे पहले भी विश्वविद्यालय से जुड़े विद्यार्थियों की आत्महत्या की घटनाएं सामने आती रही हैं। ऐसे में सवाल यह है कि क्या परेशानी सामने आने से पहले ही उसकी पहचान करने और विद्यार्थियों तक मदद पहुंचाने की व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत है?
विज्ञापन
एएमयू प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद नवेद का कहना है कि विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को अपनी समस्या अधिकारियों तक पहुंचाने की पूरी व्यवस्था है। यदि किसी छात्र या छात्रा के परेशान होने का थोड़ा भी संकेत मिलता है तो विश्वविद्यालय की ओर से उससे संपर्क कर उसकी बात सुनी जाती है।
विज्ञापन
हाल की घटनाओं ने बढ़ाई चिंता
- इर्तिका समीर, अगस्त 2026 : दर्शनशास्त्र में बीए द्वितीय वर्ष की 19 वर्षीय छात्रा इर्तिका समीर का शव आईजी हॉल के कमरे में फंदे से लटका मिला था।
- इंतिहा फातिमा, जनवरी 2026 : एएमयू की छात्रा ने आत्महत्या का प्रयास किया था। गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाने के बाद उनकी मौत हो गई थी।
- अदीबा तारिक, फरवरी 2026 : एएमयू के एबीके हाईस्कूल की कक्षा आठ की 14 वर्षीय छात्रा ने घर पर आत्महत्या की थी। पुलिस जांच में पारिवारिक तनाव की बात सामने आई थी।
- मोहम्मद शाकिर, फरवरी 2025 : एमए थियोलॉजी प्रथम वर्ष के 25 वर्षीय छात्र का शव परिसर स्थित हॉस्टल के कमरे के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था।
विज्ञापन