फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Muslim University

एएमयू ने न सिर्फ शिक्षा दी बल्कि तहजीब भी सिखाई : डॉ. सेठ

Tue, 19 Oct 2021 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Aligarh Muslim University
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) ने न सिर्फ मुझे चिकित्सा की शिक्षा दी है बल्कि तहजीब का पाठ भी सिखाया है। यह बात प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ प्रोफेसर डॉ. अशोक सेठ ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित वर्ल्ड एलुमनाई मीट 2021 में कही। वह सोमवार को ऑनलाइन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

डॉ. अशोक सेठ ने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में बताया गया कि जीवन का उनका समय सबसे श्रेष्ठ था। शिक्षा के साथ-साथ उनको व्यक्तित्व के विकास के लिए आवश्यक सभी परिस्थितियां यहां पर मिलीं। यहां पर शिक्षकों और विश्वविद्यालय के स्टाफ व अन्य अधिकारियों के योगदान को वह कभी नहीं भूल सकते। विश्वविद्यालय से जुड़ी यादें उनके जीवन की अमूल्य पूंजी हैं।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने कहा कि कोरोना महामारी के नियंत्रण के लिए विश्वविद्यालय द्वारा जो उपाय किए गए हैं, उनको पूरी दुनिया ने सराहा है। उन्होंने कहा कि इस काम में विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों ने जो योगदान दिया है, उसको कभी भुलाया नहीं जा सकता है। विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र हमेशा विश्वविद्यालय से ऐसे जुड़े रहते हैं, जैसे कोई बेटा अपनी मां से जुड़ा रहता है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन आने वाले समय में कोरोना महामारी की तीसरी लहर की संभावना को ध्यान में रखते हुए सभी उपाय कर रहा है। पूरी कोशिश है कि भविष्य में किसी प्रकार की स्थिति आए तो उससे उसी प्रकार से निपट लिया जाए। एएमयू के पूर्व छात्र मामलों की समिति के अध्यक्ष प्रो. एमएम सुफियान बेग ने कहा की कार्यक्रम का विषय महामारी उपरांत समय में अवसर और चुनौतियां पर पूर्व छात्रों ने जो विचार व्यक्त किए हैं, वह महत्वपूर्ण हैं। कार्यक्रम में प्रोफेसर तलत और डॉक्टर शहीर खान ने भी संबोधन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed