{"_id":"5fdfa1f58ebc3e3f6005f390","slug":"aligarh-muslim-university-city-office-news-ali2516471148","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के विरोध पर खुफिया और साइबर निगहबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी के विरोध पर खुफिया और साइबर निगहबानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एएमयू केशताब्दी वर्ष पर 22 दिसंबर कल मंगलवार को होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑनलाइन संबोधन को लेकर जिला प्रशासन-पुलिस अलर्ट है। अंदरखाने कौन-कौन लोग विरोध कर रहे हैं, उनकी क्या गतिविधियां हैं। इन तमाम बातों पर पुलिस प्रशासन के साथ-साथ खुफिया निगरानी शुरू हो गई है। साथ में साइबर सेल की मदद से सोशल मीडिया पर छिड़े वार पर भी पूरी तरह नजर रखी जा रही है।
एएमयू में आयोजित समारोह में मंगलवार को पीएम का संबोधन होना है। एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी ने एएमयू सर्किल व पुरानी चुंगी पर फोर्स तैनाती के आदेश दिए हैं। सीओ तृतीय अनिल समानिया और एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह को यह जिम्मा सौंपा गया है। संबोधन का विरोध कर रहे विवि के छात्रों, कई पार्टियों के नेताओं की गतिविधियों पर निगाह रखी जा रही है। एसएसपी मुनिराज जी ने सोशल मीडिया सेल को पीएम के संबोधन को लेकर समर्थन या विरोध में पोस्ट करने वालों पर निगाह रखने का जिम्मा सौंपा है। इधर, खुफिया एजेंसी भी इनपुट जुटाने में लगी हैं।
दरअसल, विवि प्रशासन यह चिंता है कि कहीं संबोधन के दौरान कोई छात्र विरोध प्रदर्शन न शुरू कर दे। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था का लेकर सवाल खड़ा हो सकता है। इससे निपटने के लिए पहले से ही जिला प्रशासन-पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। एसएसपी ने खुफिया तंत्र को छात्र नेताओं व राजनीतिक दलों के नेताओं की निगरानी में लगा दिया है। सोशल मीडिया पर पक्ष और विपक्ष में भी संबोधन को लेकर रार छिड़ी हुई है। ऐसे में यह भी पता लगाया जा रहा है कि किसी के द्वारा इस विरोध को हवा तो नहीं दी जा रही है। सोशल मीडिया पर विरोध करने वालों की गतिविधियों पर इसी को देखते हुए निगरानी की जा रही है। साथ ही खुफिया तौर पर यह भी इनपुट लिया जा रहा है कि कहीं छात्रों की आड़ में कोई राजनीतिक पार्टी तो विरोध प्रदर्शन की तैयारी में तो नहीं है। एसएसपी मुनिराज जी के मुताबिक पीएम के संबोधन वाले दिन विरोधियों की हरेक प्लानिंग को लेकर होमवर्क जारी है।