फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh muslim university

एएमयू: 58 फीसदी परीक्षार्थियों ने दी 11वीं की प्रवेश परीक्षा

Mon, 23 Nov 2020 01:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
Aligarh muslim university
अब्दुल्ला कॉलेज में कक्षा 11 की प्रवेश परीक्षा देने के लिये लिस्ट में नाम देखती छात्राएं व उनके पर? - फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के कक्षा 11 (विज्ञान) व डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग व कक्षा 11 (वाणिज्य, कला व मानविकी) की प्रवेश परीक्षा देश में बने 88 केंद्रों पर हुई। दोनों पाली में तकरीबन 58 फीसदी परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

कक्षा 11 (विज्ञान) व डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग की संयुक्त परीक्षा में 32239 में से 18176 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई। दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक कक्षा 11 वाणिज्य, कला व मानविकी की प्रवेश परीक्षा हुई। इस परीक्षा में पंजीकृत 9560 में से 5827 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 4153 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

सह कुलपति प्रोफेसर जहीरुद्दीन, परीक्षा कंट्रोलर कार्यालय में ओएसडी प्रो. एजाज मसूद व प्रो. फैसल हसन ने अलीगढ़ के निजी स्कूलों में बने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। वरिष्ठ शिक्षकों को अलीगढ़ के विभिन्न केंद्रों में पर्यवेक्षक के रूप में और अलीगढ़ के बाहर स्थित केंद्रों पर प्रभारियों के रूप में नियुक्त किया गया था। जिला प्रशासन ने परीक्षा को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक सहायता प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड-19 की वजह निजी स्कूलों में परीक्षा
अलीगढ़। कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते इस बार कक्षा 11 व डिप्लोमा इन इंजीरियरिंग की प्रवेश परीक्षा शहर के निजी स्कूल-कॉलेज विवेकानंद कॉलेज, इकरा पब्लिक स्कूल, हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल, वुडबाइन फ्लोरेट पब्लिक स्कूल, मदर्स टच सीनियर सेकेंडरी स्कूल, विजडम पब्लिक स्कूल, ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल, रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल, अल बरकात पब्लिक स्कूल, एमयू कॉलेज, आयशा तरीन पब्लिक स्कूल, अलीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, अलीगढ़ मॉडर्न स्कूल, शांति निकेतन वर्ल्ड स्कूल, आईआईएमटी में परीक्षा हुई।

इन शहरों में हुई परीक्षा
अलीगढ़, बरेली, लखनऊ, पटना, श्रीनगर, कोलकाता, मेरठ व किशनगंज में परीक्षा हुई।
परीक्षार्थियों के बोल
पेपर अच्छा हुआ है। मेरी तैयारी के मुताबिक सवाल आए थे। -शुमाइल चौधरी, संभल।
जैसी तैयारी थी, वैसे ही प्रश्न आए थे। अब नतीजे का इंतजार है। -जैनब इल्मा, शमशाद मार्केट।
विज्ञान के सवाल थोड़े मुश्किल जरूर थे, लेकिन पेपर अच्छा गया। -अक्शा, मुश्ताक नगर।
बहुत अच्छा पेपर हुआ है। फिर भी मैं परीक्षा परिणाम का इंतजार करूंगी। -हिफ्जा, आईटीआई रोड।
वीमेंस कॉलेज बना आइसोलेशन रूम
अलीगढ़। एएमयू के वीमेंस कॉलेज की प्राचार्य प्रो. नईमा गुलरेज ने कहा कि एएमयू के कक्षा 11 की प्रवेश परीक्षा एक बड़ी परीक्षा मानी जाती है। वहीं, कोविड-19 के चलते एएमयू प्रशासन की जिम्मेदारी बढ़ गई थी। बच्चों की थर्मल स्कैनिंग की गई। परीक्षा कक्ष में एक बच्चे से दूसरे बच्चे की दूरी छह फुट से ज्यादा थी। एहतियातन वीमेंस कॉलेज में एक आइसोलेशन रूप में बनाया गया था, ताकि थर्मल स्कैनिंग में संदेह पाए जाने पर उन्हें आइसोलेशन रूम में परीक्षा दिलवाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed