फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Muslim intellectual said - Imam Umair should apologize to the countrymen

अलीगढ़ : मुस्लिम बुद्धिजीवी बोले- इमाम उमैर देशवासियों से माफी मांगें

Sun, 25 Sep 2022 12:43 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:43 AM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ भारतीय इमाम संगठन के प्रमुख इमाम उमर अहमद इलियासी द्वारा आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को राष्ट्रपिता और राष्ट्र ऋषि कहने पर मुस्लिम बुद्धिजीवियों ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा, उनका इरादा मोहन भागवत की तुलना महात्मा गांधी से करना नहीं था।इमाम उमर इलियासी के पिता इमाम जमील इलियासी भी आरएसएस के करीबी रहे हैं। वह अपने फायदे के लिए आरएसएस प्रमुख के पीछे आ गए हैं, जो अच्छी बात नहीं है।-मौलाना हसन मोहम्मद, इमाम, एएमयूइमाम उमर अहमद इलियासी का बयान आएसएस प्रमुख को खुश करने वाला है, लेकिन वह भूल गए कि उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शान में गुस्ताखी की है।

विज्ञापन
Aligarh: Muslim intellectual said - Imam Umair should apologize to the countrymen

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

भारतीय इमाम संगठन के प्रमुख इमाम उमर अहमद इलियासी द्वारा आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को राष्ट्रपिता और राष्ट्र ऋषि कहने पर मुस्लिम बुद्धिजीवियों ने कड़ी आपत्ति जताई है। इनका कहना है कि इमाम इलियासी ने अपने निजी फायदे के लिए भले ही आरएसएस प्रमुख को खुश करने के लिए राष्ट्रपिता कह दिया हो, लेकिन उनके बयान से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान हुआ है।
उन्हें अपने इस बयान पर देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए। दिल्ली के कस्तूरबा गांधी मार्ग स्थित मस्जिद में इमाम उमर अहमद इलियासी ने मोहन भागवत से मुलाकात की थी, जो उनके निमंत्रण पर आए थे। हालांकि, बाद में इमाम इलियासी अपने बयान से पलट भी गए। उन्होंने कहा, उनका इरादा मोहन भागवत की तुलना महात्मा गांधी से करना नहीं था।
विज्ञापन

इमाम उमर इलियासी के पिता इमाम जमील इलियासी भी आरएसएस के करीबी रहे हैं। अपने संबंध के बुनियाद पर इमाम ने ऐसा बयान दिया होगा। ताकत की पूजा होती है, वह उसी ताकत के आगे झुक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रोफेसर मुफ्ती जाहिद अली खान, पूर्व अध्यक्ष सुन्नी थियोलॉजी, एएमयू।
मेरे समझ में यह बात बिल्कुल समझ में नहीं आती, जिस इमाम के पीछे लोगों की अनगिनत तादाद है। वह अपने फायदे के लिए आरएसएस प्रमुख के पीछे आ गए हैं, जो अच्छी बात नहीं है।
-मौलाना हसन मोहम्मद, इमाम, एएमयू
इमाम उमर अहमद इलियासी का बयान आएसएस प्रमुख को खुश करने वाला है, लेकिन वह भूल गए कि उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शान में गुस्ताखी की है। अपने बयान पर वह माफी मांगें।
- सैयद नादिर अब्बास नकवी, सेक्रेटरी, तंजीमुल अजा एएमयू
जिस तरह एक संतान के पिता एक होते हैं, उसी तरह एक देश का एक ही राष्ट्रपिता हो सकता है। मौलाना उमर इलियासी अपने व्यक्तिगत फायदे के लिए ऐसा ओछा बयान दे रहे हैं।
- हाफिज चौधरी इफराहीम हुसैन, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय समाज सेवक संगठन
ये हैं विपक्षी दलों बोल--
- देश के राष्ट्रपिता तो एक ही हैं, वह हैं महात्मा गांधी। संघ प्रमुख काबिल-ए-एहतराम हैं। मगर उन्हें राष्ट्रपिता नहीं कहा जा सकता। रहा, सवाल मुलाकात का तो इससे मेलजोल बढ़ता है। मुलाकात में कोई हर्ज नहीं है। - जमीरउल्लाह पूर्व विधायक, सपा
- इस काम को अगर कोई कांग्रेसी करता तो अभी तक तुष्टिकरण की राजनीति करार दे दिया जाता। राजनीति किस तरह से की जा रही है, कुछ समझ नहीं आ रहा। किसी अन्य को राष्ट्रपिता कहा जाना न्याय संगत नहीं है। ये गलत है। - विवेक बंसल, राष्ट्रीय सचिव कांग्रेस

- किसी को सम्मान देना, अपने निजी रिश्तों में मिलना या मिलने जाना अलग बात है। मगर राष्ट्रपिता कहना बिल्कुल उचित नहीं है। ये देखने में आता है कि अक्सर संघ प्रमुख सक्रिय हो जाते हैं और किसी न किसी मौके से पहले ऐसा होता है। अब क्या मौका आने वाला है, ये वही जानें। - मो.फुरकान, मेयर, बसपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed