{"_id":"62fbd9265ea5e01e746cd0a0","slug":"aligarh-murder-of-samdhi-with-the-intention-of-occupying-the-house-aligarh-news-ali298262895","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : मकान पर कब्जे की नीयत से समधी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : मकान पर कब्जे की नीयत से समधी की हत्या
विज्ञापन
क्वार्सी क्षेत्र के मौलाना आजाद नगर में मकान पर कब्जे के विवाद में बुजुर्ग ने अपने समधी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात रविवार रात हुई और सोमवार दिन में बुजुर्ग की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। इस सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया। वहीं, नामजद पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया।
मौलाना आजाद नगर गली नंबर 1 के 55 वर्षीय अमानुल्लाह मजदूरी करते थे। उन्होंने अपनी बेटी का निकाह खुर्जा निवासी हिकमतउल्लाह के बेटे संग किया था। परिवार को आरोप है कि पिछले पांच माह से हिकमतउल्लाह अमानुल्लाह के मकान पर कब्जा जमाए उसी में रह रहे थे।
अब आकर परिवार को उनकी नीयत पर संदेह हुआ तो उनसे मकान खाली करने को कहा जाने लगा। इसे लेकर विवाद शुरू हो गया था। इसी विवाद के क्रम में रात में सोते समय हिकमतउल्लाह ने अमानुल्लाह को चाकुओं जख्मी कर दिया। तड़के परिवार के लोग जागे तो अमानुल्लाह खून से लथपथ जख्मी पड़े सिसक रहे थे। इस पर तत्काल उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।
विज्ञापन
जहां दिन में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इधर, अमानुल्लाह की पत्नी रेशमा ने पुलिस को सूचना दी। खबर पर आई पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और नामजद हिकमतउल्लाह पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को नामजद को जेल भेज दिया गया। सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय के अनुसार मकान पर कब्जे के विवाद में समधी ने अपने समधी की हत्या की है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।