फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh murder Mahamandaleshwar got bike showroom owner Abhishek murdered by paying a contract of Rs 3 lakh

UP: शूटरों की अशोक से 27 और पूजा से 11 बार फोन पर हुई बात... महामंडलेश्वर ने कराया था शोरूम संचालक का कत्ल

Thu, 02 Oct 2025 03:13 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 02 Oct 2025 03:13 PM IST
सार

अलीगढ़ के खैर में बाइक शोरूम स्वामी की 26 सितंबर की रात हुई हत्या में शामिल एक शूटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शूटर ने पुलिस पूछताछ में बताया कि महामंडलेश्वर व अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव अन्नपूर्णा भारती व उनके पति अशोक पांडेय ने अभिषेक को मारने के लिए तीन लाख की सुपारी दी थी। 

विज्ञापन
Aligarh murder Mahamandaleshwar got bike showroom owner Abhishek murdered by paying a contract of Rs 3 lakh
Aligarh murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में महामंडलेश्वर व अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव अन्नपूर्णा भारती (पूजा शकुन पांडेय) और उनके पति अशोक पांडेय ने बाइक शोरूम स्वामी अभिषेक को मारने के लिए तीन लाख की सुपारी दी थी। गिरफ्तार किए गए शूटर ने पुलिस को पूछताछ में यह बात बताई।
विज्ञापन


खैर के बाइक शोरूम स्वामी अभिषेक गुप्ता की 26 सितंबर की रात हुई हत्या में शामिल रहे एक शूटर फजल को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताया कि पुलिस अब दूसरे शूटर की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन


एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने बुधवार को पुलिस लाइन में मीडिया से बातचीत में पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि हाथरस के सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव कचौरा निवासी बाइक शोरूम संचालक अभिषेक गुप्ता की 26 सितंबर की रात खेरेश्वर चौराहा पर बाइक सवार शूटरों ने हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें परिजनों ने अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती उर्फ पूजा शकुन पांडेय, उसके पति राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक पांडेय व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने अशोक पांडेय को 28 सितंबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

 

एसएसपी ने बताया कि शूटरों व महामंडलेश्वर की तलाश में थाना रोरावर पुलिस, स्वॉट, सर्विलांस व एसओजी की टीम जुटी हुई थीं। पुलिस ने घटनास्थल से लेकर कस्बा खैर व शहर में कई स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पता चला कि घटना के वक्त दोनों शूटरों में से एक फजल निवासी नींवरी, गोंडा रोड रोरावर बाइक चला रहा था और उसने हेलमेट पहन रखा था, जबकि दूसरे साथी आसिफ निवासी नींवरी रोड सोसायटी का चेहरा खुला हुआ था। पहचान के बाद पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी।
 

कई दिन तक की थी अभिषेक की रैकी
पूजा शकुन पांडेय व अशोक पांडेय के बताए अनुसार, दो बार फजल व आसिफ ने खैर स्थित अभिषेक गुप्ता के टीवीएस शोरूम पर जाकर रेकी की। घटना वाले दिन फजल व आसिफ मोटरसाइकिल से अपने घर से निकले और कस्बा खैर में जाकर अभिषेक गुप्ता का शोरूम से बाहर आने का इंतजार करने लगे।

 

अभिषेक का शोरूम के पास ही कमरा भी था। अभिषेक रोजाना अपने पिता व चचेरे भाई के साथ द टाउन पैलेस होटल पर खाना खाने आते थे। किसी कारणवश वह उस दिन खाना खाने नहीं गए। उन्होंने तय कर रखा था कि अभिषेक के बाहर निकलने पर उनकी हत्या करनी है, लेकिन मौका नहीं लगा। 
 

काफी देर तक वह गोलगप्पे की ढकेल पर खड़े होकर इंतजार करते रहे। शाम को अभिषेक अपने पिताजी व चचेरे भाई के साथ रोडवेज बस में बैठकर खेरेश्वर चौराहे की तरफ चले तो उन्होंने रोडवेज बस का पीछा शुरू कर दिया। खेरेश्वर चौराहे पर पहुंचकर अभिषेक गुप्ता अपने पिता व चचेरे भाई के साथ जैसे ही बस से उतरकर पैदल पैदल आकर सिकंदराराऊ की ओर जाने वाली बस में चढ़ रहे थे, तभी मौका देख आसिफ ने तमंचे से गोली चला दी और घटना को अंजाम देकर मौके से भाग गए।
 

अशोक से 27, पूजा से 11 बार फोन पर हुई बात
घटना के बाद पुलिस ने करीब 100 से 125 सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के साथ ही सीडीआर भी निकाली तो पता चला कि शूटर फजल व आसिफ की अशोक पांडेय से अगस्त से सितंबर तक 27 बार और पूजा शकुन पांडेय से 11 बार फोन पर बात हुई थी। इसकी मोबाइल फोन में रिकॉर्डिंग भी मिली है।- नीरज जादौन, एसएसपी

सात-आठ साल से थी पांडेय दंपती से जान-पहचान
एसएसपी के अनुसार शूटर फजल वैल्डिंग का काम करता था। वह अशोक पांडेय को करीब सात- आठ साल से जानता है। एक- डेढ़ माह पहले अशोक पांडेय के घर वैल्डिंग का काम चल रहा था। फजल ने बताया कि अशोक पांडेय ने उनसे कहा कि एक लड़के की हत्या करानी है। इसके लिए उसने अपने साथी आसिफ निवासी नींवरी मोड सोसाइटी, थाना रोरावर से बातचीत कराई। तीन लाख रुपये की सुपारी लेकर हत्या करने की बात तय हुई।

इसके कुछ दिन बाद अशोक पांडेय के आवास पर अशोक व पूजा शकुन पांडेय से फजल व आसिफ ने बातचीत की। तब पूजा शकुन पांडेय ने अभिषेक गुप्ता का फोटो दिखाकर कहा कि इसकी हत्या करनी है। हत्या के लिए एक लाख रुपये अशोक पांडेय ने बतौर एडवांस दिए थे। बाकी रकम हत्या करने के बाद देना तय हुआ था।

एसएसपी ने बताया कि पूजा शकुन पांडेय व अभिषेक के बीच काफी करीबी संबंध थे। अचानक अभिषेक ने दूरी बनाना शुरू कर दिया। टीवीएस शोरूम में पार्टनरशिप व लेन-देन करने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद को लेकर पूजा शकुन व अशोक पांडेय ने उसे रास्ते से हटाने का निर्णय ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed