फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Municipal Corporation executive decided by mutual consent

Aligarh Nagar Nigam: दो पर माने सपाई, भाजपा को मिले चार, सारा झगड़ा खत्म... अब नहीं कोई रार

Fri, 30 Aug 2024 03:00 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 30 Aug 2024 03:00 AM IST
सार

अलीगढ़ नगर निगम कार्यकारिणी में भाजपा से रीनू सैनी, दिनेश कुमार, अनिल सेंगर, करन माहौर, योगेश कुमार सिंघल, निरंजन सिंह और सपा पार्षद मुशर्रफ हुसैन महजर, मोहम्मद गुलजार, मोहम्मद शाकिर, मोहम्मद हफीज अब्बासी, असलम नूर, आसिफ हैं।

विज्ञापन
Aligarh Municipal Corporation executive decided by mutual consent
नगर निगम कार्यकारिणी के चुनाव में विजेता पार्षद साथ में मेयर प्रशांत सिंघल - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ नगर निगम बोर्ड की कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर पिछले एक सप्ताह से हंगामा कर रहे सपाई पार्षदों के तेवर ढीले हो गए हैं। 24 अगस्त को बोर्ड की मीटिंग में तो बवाल जैसे हालात बन गए थे। पार्षदों ने तोड़फोड़ तक कर दी थी। निगम प्रशासन ने मुकदमा दर्ज कराया। मगर 29 अगस्त को कार्यकारिणी के चुनाव के लिए बुलाई गई बैठक में माहौल एक दम बदल गया। आपसी सहमति बनी और सपा के दो पार्षदों को कार्यकारिणी का सदस्य बना दिया गया जबकि भाजपा के चार पार्षद सदस्य बन गए। अब 12 सदस्यों की कार्यकारिणी में 6 सदस्य भाजपा के हो गए हैं जबकि इतने ही सपा के। 

विज्ञापन


29 अगस्त को नगर निगम के जवाहर भवन में सुबह 9:30 बजे कार्यकारिणी के छह सदस्यों के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। सुबह 10 बजे से 10:30 बजे तक नामांकन वापसी का समय निर्धारित किया गया। नामांकन पत्रों की जांच सुबह 10:30 बजे से 11 बजे तक हुई। 13 पार्षदों ने नामांकन किया। बाद में तीन पार्षदों ने अपना पर्चा वापस ले लिया। हालांकि, चुनाव न कराने के लिए दोनों पार्टियों के बीच सहमति बनाने की कवायद होती रही, जो दोपहर 12 बजे जाकर कामयाब हुई। 
विज्ञापन

सुबह 8:30 बजे से ही सभी 90 पार्षद सदन पहुंच गए थे।
कार्यकारिणी के चुनाव में पार्षदों को संबोधित करते मेयर प्रशांत सिंघल
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया में देरी पर सपा पार्षदों ने आपत्ति जताते हुए शोर-शराबा भी किया। कुछ पार्षद सहमति के खिलाफ थे, जिन्हें मनाया गया। बाद में मेयर प्रशांत सिंघल के हस्तक्षेप से चुनाव न कराने की सहमति बनी, जिनमें सपा से पार्षद असलम नूर, आसिफ, भाजपा से पार्षद निरंजन सिंह, करन माहौर, योगेश कुमार सिंघल, अनिल सेंगर निर्विरोध सदस्य चुने गए। कार्यकारिणी में भाजपा-सपा के छह-छह सदस्य हो गए हैं। उपसभापति पद के चुनाव में मेयर प्रशांत सिंघल अपने मत का प्रयोग करेंगे और भाजपा के खाते में फिर उप सभापति का पद होगा।

इधर, मतदान करने के लिए सांसद सतीश गौतम पहुंचे थे, लेकिन सहमति से सदस्य चुने जाने के कारण वह नगर निगम से रवाना हो गए। इस दौरान नगर आयुक्त विनोद कुमार, अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव, सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह मौजूद रहे।
नगर निगम कार्यकारिणी के चुनाव में उपस्थित महिला पार्षद
ये है कार्यकारिणी
भाजपा से रीनू सैनी, दिनेश कुमार, अनिल सेंगर, करन माहौर, योगेश कुमार सिंघल, निरंजन सिंह और सपा पार्षद मुशर्रफ हुसैन महजर, मोहम्मद गुलजार, मोहम्मद शाकिर, मोहम्मद हफीज अब्बासी, असलम नूर, आसिफ

भाजपा में प्रत्याशियों को लेकर रही कलह 
कार्यकारिणी चुनाव के लिए भाजपा पार्षद दल के सचेतक सूरज माहौर, सचेतक संजय पंडित, नरेंद्र सैनी, गंगे पहलवान और राजबहादुर गुप्ता ने पर्चा भरा था, लेकिन उन्होंने महापौर के समझाने और मुख्य सचेतक पुष्पेंद्र सिंह जादौन के अनुरोध पर पर्चा वापस ले लिया। कार्यकारिणी चुनाव में जिन सदस्यों ने पर्चा भरा था, उनके नाम को लेकर पार्षद दल में कलह हो गई। पार्षद दल ने इस्तीफा भी दे दिया था, लेकिन महापौर ने मंजूर नहीं किया। चर्चा है कि भाजपा कोटे से निर्वाचित सदस्य मेयर, कोल विधायक, शहर विधायक, छर्रा विधायक की सिफारिश पर प्रत्याशी बनाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed