फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Municipal Corporation captured Marghat of Nagla Chuharpur

अलीगढ़ : नगला चूहरपुर के मरघट पर नगर निगम ने किया कब्जा

Wed, 22 Dec 2021 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Municipal Corporation captured Marghat of Nagla Chuharpur
आईटीआई रोड स्थित सुरक्षा बिहार पुलिस कालोनी के सामने नगला चूहरपुर में लोग गंदगी, जलभराव व अटी पड़ी नालियों से परेशान हैं। समस्या के समाधान के लिए मंगलवार को स्थानीय निवासियों जिलाधिकारी से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

इसके साथ ही लोगों ने कहा कि क्षेत्रीय मरघट पर नगर निगम के अधिकारियों ने अपना गोदाम बना लिया है। जिसमें लकड़ियां जलाई जा रही हैं। शवों के जलाने के लिए मरघट भी खाली कराया जाए।
विज्ञापन

इस संबंध में स्थानीय निवासियों ने बताया कि एक मरघट था। जिसमें हमारे दादा-परदादा के समय से अंतिम संस्कार होता रहा है। यह जमीन सरकार ने लोगों को पंचायत में दी थी। जिस पर ही मरघट संचालित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन अब नगर निगम के अधिकारियों ने इसे लकड़ी का गोदाम बना लिया है। शिकायतों के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। जबकि गंदगी, जलभराव और अटी पड़ी नालियों की समस्या का समाधान नहीं होता। यहां से कूड़ा भी उठान नहीं होता है।
-पंचायती जगह पर मरघट बना हुआ था। नगर निगम ने अब लकड़ी का गोदाम बनाकर कब्जा लिया है। -डॉ. ओमकांत सिंह।
-नगर निगम ने पानी की पाइपलाइन डाल रखी है। जिसमें गंदा पानी आता है। हमें पीने योग्य भी पानी नहीं मिल रहा। -अर्जुन सिंह।
-पाइपलाइन के गंदे पानी के साथ यहां के हैंडपंप पीला पानी निकाल रहे हैं। यह भी पीने लायक नहीं है। -कुसुमा देवी।
-स्ट्रीट लाइट पूरे दिन जलती रहती हैं। टंकी का कनेक्शन है, लेकिन पाइप टूटे होने के चलते जलभराव होता रहता है। -दीपेश देवी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed