फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh-Mumbai Vande Bharat trial

110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार: संचालन से पहले हुआ अलीगढ़-मुंबई वंदे भारत का ट्रायल, जल्द हो सकती है शुरू

Fri, 30 May 2025 02:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 30 May 2025 02:35 PM IST
सार

बरेली से वाया अलीगढ़ -मुंबई तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन के लिए 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रायल किया गया। ट्रेन का बरेली, चंदाैसी व अलीगढ़ के रास्ते आगरा, ग्वालियर, झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, जलगांव, मनमाड़ जंक्शन स्टेशन के बाद अंतिम ठहराव मुंबई स्टेशन पर होगा।

विज्ञापन
Aligarh-Mumbai Vande Bharat trial
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर खड़ी वंदे भारत ट्रायल ट्रेन - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली, चंदाैसी, अलीगढ़ के रास्ते मुंबई तक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के प्रस्तावित संचालन से पूर्व इस ट्रेन का 29 मई को बरेली से लेकर अलीगढ़ तक ट्रायल किया गया। ट्रेन को 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाया गया।

विज्ञापन


ट्रेन को इंजन व दो कोच के साथ बरेली से सुबह 08: 25 बजे चलाया गया। यह ट्रेन अलीगढ़ स्टेशन पर दोपहर दो बजे पहुंची। करीब आधे घंटे रुकने के बाद फिर से बरेली के लिए रवाना हो गई। रेलवे सूत्रों के अनुसार वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का सप्ताह में बरेली से मुंबई व वापसी में मुंबई से बरेली तक एक-एक दिन संचालन होगा। हालांकि रेलवे द्वारा अभी तक इस ट्रेन के संचालन की कोई अधिकृत जानकारी नहीं दी गई है। फिर भी संभावना है कि इसे जुलाई के पहले सप्ताह से शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन


इस ट्रेन का बरेली, चंदाैसी व अलीगढ़ के रास्ते आगरा, ग्वालियर, झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, जलगांव, मनमाड़ जंक्शन स्टेशन के बाद अंतिम ठहराव मुंबई स्टेशन पर होगा। इसका लाभ मुंबई का सफर करने वाले यात्रियों को होगा। अभी तक अलीगढ़ से मुंबई का सफर करने वालों के लिए सप्ताह में एक-एक दिन अप व डाउन में गाड़ी संख्या 14314-13 बरेली-लोकमान्य तिलक- बरेली एक्सप्रेस ट्रेन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि बरेली से वाया अलीगढ़ -मुंबई तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन के लिए 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रायल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed