फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Mission Shakti: Rape accused sentenced to ten years

अलीगढ़ : मिशन शक्ति : दुष्कर्म के आरोपी को दस साल की सजा

Sat, 18 Dec 2021 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Mission Shakti: Rape accused sentenced to ten years
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

एडीजे फास्ट ट्रैक प्रथम अनुपम सिंह की अदालत से किशोरी को फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोपी को अदालत ने दस साल कैद व जुर्माने की सजा सुनाई है। इस मामले में तीन अन्य आरोपियों को साक्ष्यों के आधार पर बरी किया गया है। यह फैसला मिशन शक्ति अभियान के तहत सुनाया गया है।
अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता एडीजीसी कुलदीप तोमर के अनुसार, 6 सितंबर 2011 को खैर थाने में पीड़ित पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया, जिसमें आरोप था कि उनकी 15 वर्षीय बेटी 24 अगस्त को शौच के लिए गई थी। इसके बाद घर नहीं लौटी। जांच में पता चला कि गुलावटी बुलंदशहर का रिंकू उसे ले गया है। मामले में काफी खोजबीन के बाद भी सुराग न मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

मुकदमे में पुलिस ने पीड़ित के गांव के ही आरोपी के परिचित पूरन, रवि व चित्रपाल को आरोपी बनाया। बाद में किशोरी बरामदगी पर रिंकू पर अपहरण व दुष्कर्म व अन्य तीन आरोपियों पर अपहरण में चार्जशीट दायर की। न्यायालय ने साक्ष्यों व गवाही के आधार पर रिंकू के अलावा अन्य तीनों को बरी कर दिया, जबकि रिंकू को फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म में दोषी करार देकर दस साल कैद और 35 हजार जुर्माने की सजा सुनाई है। वहीं 20 हजार रुपये पीड़ित पक्ष को देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पॉक्सो न्यायालय से कई मामलों में जमानत खारिज
अलीगढ़। एडीजे विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट नंद प्रताप ओझा के न्यायालय से कई मामलों में जमानत अर्जियां खारिज की गई हैं। विशेष लोक अभियोजक महेश सिंह के अनुसार मिशन शक्ति के तहत बन्नादेवी के डांपला की, इगलास के रामू की, हरदुआगंज के रिंकू की, चंडौस के भोला उर्फ बबलू की, हरदुआगंज के गुलाब सिंह की जमानत खारिज की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed