{"_id":"6a4a5153453f8b669b00f28e","slug":"aligarh-minute-to-minute-program-of-governor-anandiben-patel-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"RMPSU: राज्यपाल आनंदीबेन 6 जुलाई को अलीगढ़ में, दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत, यह है मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RMPSU: राज्यपाल आनंदीबेन 6 जुलाई को अलीगढ़ में, दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत, यह है मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
Sun, 05 Jul 2026 06:14 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 05 Jul 2026 06:14 PM IST
सार
यूपी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह में भाग लेने आ रही हैं। इस दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को उपाधियां एवं पदक प्रदान किए जाएंगे और राज्यपाल अपने संबोधन से प्रेरित करेंगी।
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन 6 जुलाई को अलीगढ़ के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगी। वह राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति भी हैं। अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राज्यपाल राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगी।
विज्ञापन
यह है कार्यक्रम
- राज्यपाल प्रातः 9ः45 बजे अलीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगी।
- यहां से वह सड़क मार्ग द्वारा 10ः15 बजे राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय पहुंचेंगी।
- प्रातः 11 बजे से अपराह्न 1ः50 बजे तक विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इस दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को उपाधियां एवं पदक प्रदान किए जाएंगे और उन्हें अपने संबोधन से प्रेरित करेंगी।
- दोपहर 1ः55 बजे से 2ः35 बजे तक विश्वविद्यालय परिसर में ही समय आरक्षित
- दोपहर 2ः40 बजे विश्वविद्यालय से अलीगढ़ एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान
विज्ञापन