{"_id":"632f5599ffd68f3fab15d021","slug":"aligarh-medicines-worth-four-crores-found-in-godown-in-fafala-in-guerilla-action-city-office-news-ali3011480126","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: छापामार कार्रवाई में फफाला में गोदाम में मिली चार करोड़ की दवाएं, बिना लाइसेंस हो रहा था संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: छापामार कार्रवाई में फफाला में गोदाम में मिली चार करोड़ की दवाएं, बिना लाइसेंस हो रहा था संचालन
Sun, 25 Sep 2022 12:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:38 AM IST
सार
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त पूरन चंद्र के नेतृत्व में अलीगढ़ के औषधि निरीक्षक हेमेंद्र चौधरी, हाथरस के दीपक कुमार एवं कासगंज के औषधि निरीक्षक रमेश चंद्र ने रेलवे रोड के फफाला दवा मार्केट में प्राइड फार्मा के गोदाम पर छापा मारा ।
विज्ञापन
फफाला मार्केट में छापा मारती ड्रग्स विभाग की टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दवाओं के प्रमुख बाजार फफाला में प्राइड फार्मा के गोदाम पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की मंडलीय टीम की छापमार कार्रवाई शनिवार तक जारी रही। इस दौरान गोदाम से करीब चार करोड़ रुपये की दवाएं बरामद हुई हैं। गोदाम को सीज करने के साथ ही दवाओं के अलग-अलग 15 नमूने लेकर उन्हें जांच को प्रयोगशाला भी भेजा गया है।
विज्ञापन
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त पूरन चंद्र के नेतृत्व में अलीगढ़ के औषधि निरीक्षक हेमेंद्र चौधरी, हाथरस के दीपक कुमार एवं कासगंज के औषधि निरीक्षक रमेश चंद्र ने रेलवे रोड के फफाला दवा मार्केट में प्राइड फार्मा के गोदाम पर छापा मारा। जिसे बिना लाइसेंस संचालित करने और दवाओं की बिक्री करने की शिकायत पर कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
यहां मुकेश कश्यप के नाम पर एक मेडिकल स्टोर का लाइसेंस है, लेकिन गोदाम का बिना लाइसेंस के ही संचालन होने की शिकायत मिली थी। टीम ने गोदाम से अलग-अलग दवाओं के करीब 15 नमूने जांच को भर लिए। गोदाम में करीब 600 तरह की अलग-अलग बड़ी मात्रा में दवाएं रखी हुई मिली हैं। जिनकी कीमत करीब चार करोड़ रुपये आंकी गई है। टीम ने गोदाम को सील कर दिया है।
विज्ञापन
सहायक आयुक्त पूरन चंद्र ने बताया कि गोदाम का बिना लाइसेंस ही संचालन हो रहा था। दवाओं की गुणवत्ता की जांच प्रयोगशाला से होगी। तभी साफ हो सकेगा कि दवाएं असली हैं या फिर नकली हैं। उन्होंने बताया कि अब गोदाम संचालन को लेकर गोदाम संचालक के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा। संवाद