{"_id":"68b09174906dd46cf501db06","slug":"aligarh-medical-college-fight-between-law-student-and-junior-doctor-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU: मेडिकल में विधि छात्र-जूनियर डॉक्टर के बीच मारपीट, हड़ताल पर गए डॉक्टर, मरीज देखने से किया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU: मेडिकल में विधि छात्र-जूनियर डॉक्टर के बीच मारपीट, हड़ताल पर गए डॉक्टर, मरीज देखने से किया इनकार
Thu, 28 Aug 2025 10:57 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 28 Aug 2025 10:57 PM IST
सार
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के विधि विभाग के दो छात्र जेएन मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में इलाज कराने पहुंचे। साथी छात्र को दिखाने के दौरान विधि के छात्र और जूनियर डॉक्टर के बीच बहस शुरू हो गई। बात बढ़ गई और मारपीट हो गई।
विज्ञापन
अलीगढ़ जेएन मेडिकल कॉलेज
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में साथी छात्र को दिखाने के दौरान विधि के छात्र और जूनियर डॉक्टर के बीच मारपीट हो गई। गुस्साए जूनियर डॉक्टरों ने इमरजेंसी सेवा के गेट पर ताला डाल दिया और हड़ताल पर चले गए। इससे इमरजेंसी सेवाएं ठप हो गईं।
विज्ञापन
इमरजेंसी सेवा ठप होने से मरीज-तीमारदार लौटने लगे। मरीज दर्द से कराह रहे थे। तीमारदारों ने डॉक्टरों के आगे हाथ जोड़े, लेकिन उन्होंने मरीजों को देखने से इन्कार कर दिया। मारपीट की खबर पर प्रॉक्टोरियल टीम और पुलिस फोर्स पहुंच गई।
विज्ञापन
28 अगस्त रात 8:30 बजे यूनिवर्सिटी के विधि विभाग के दो छात्र जेएन मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में इलाज कराने पहुंचे। साथी छात्र को दिखाने के दौरान विधि के छात्र और जूनियर डॉक्टर के बीच बहस शुरू हो गई। बात बढ़ गई और मारपीट हो गई। इससे गुस्साए जूनियर डॉक्टरों ने इमरजेंसी सेवा के गेट पर ताला डाल दिया और हड़ताल पर चले गए।
विज्ञापन