फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh mayor demanded supply of Gangajal from CM Yogi

Aligarh News: सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले महापौर प्रशांत सिंघल, रखी गंगाजल आपूर्ति की मांग

Thu, 03 Jul 2025 07:23 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 03 Jul 2025 07:23 AM IST
सार

अलीगढ़ मेयर यूपी सीएम से मिले। उन्होंने गंगाजल की आपूर्ति तत्काल शुरू कराने की मांग रखी। उन्होंने अन्य समस्याएं भी उठाईं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इन सभी मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Aligarh mayor demanded supply of Gangajal from CM Yogi
लखनऊ में सीएम योगी से मिलने पहुंचे महापौर प्रशांत सिंघल - फोटो : स्वयं

विस्तार

अलीगढ़ के महापौर प्रशांत सिंघल ने 2 जुलाई को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने जवां स्थित ऊपरी गंगा नहर से गंगाजल की आपूर्ति तत्काल शुरू कराने की मांग की, जिससे शहरवासियों को शुद्ध पेयजल मिल सके।

विज्ञापन


महापौर प्रशांत सिंघल ने बताया कि नगर निगम ने शहरवासियों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति मुहैया कराने की इस दिशा में पहले भी कई कदम उठाए हैं, लेकिन गिरते भूजल स्तर के कारण सतही जल की आपूर्ति जरूरी हो गई है। 
विज्ञापन


महापौर ने भूगर्भ जल के अत्यधिक दोहन से भविष्य में उत्पन्न होने वाले जल संकट को देखते हुए पूर्व में आवंटित 50 क्यूसेक के अतिरिक्त 80 क्यूसेक सतही गंगाजल उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने अन्य समस्याएं भी उठाईं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इन सभी मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed