फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh lockdown

अलीगढ़: लॉकडाउन के चौथे दिन पांच मुकदमे दर्ज, अब जमाखोरों पर नजर

Fri, 27 Mar 2020 12:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 27 Mar 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Aligarh lockdown
- बारहद्वारी बाजार में सुबह सब्जी खरीदने उमड़ी भीड़। - फोटो : CITY OFFICE
कोरोना वायरस की चेन तोड़ने के लिए लागू लॉकडाउन को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस प्रशासनिक स्तर से लगातार सख्ती की जा रही है। एक तरफ जहां लोगों को घरों में रखने की हर संभव कोशिश की जा रही है और कानून तोड़ने वालों पर शिकंजा भी कसा जा रहा है।
विज्ञापन


इसी कड़ी में लॉकडाउन के चौथे दिन बृहस्पतिवार को लॉक डाउन तोड़ने पर पांच मुकदमे दर्ज किए गए हैं। वहीं घरों में कैद लोगों को राशन मुहैया कराने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में लोगों ने डीएम-एसएसपी से संयुक्त अपील की है कि जनता संयम रखे। राशन के पर्याप्त इंतजाम हैं। किसी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी। लोग घरों में रहकर लॉकडाउन का पालन करें।
विज्ञापन


देर शाम हुई बैठक में डीएम-एसएसपी ने अफसरों को पाठ पढ़ाया कि संयम व संकल्प के रास्ते पर चलकर ही कोरोना महामारी पर विजय प्राप्त की जा सकती है। कलक्ट्रेट में हुई रोजाना की समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने दिन भर की समस्याओं, जरूरतों से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान अधिकारियों के स्तर से तय किया गया कि बाजार में जमाखोरों व कालाबाजारियों पर नजर रखी जाए। इनके खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। इस माहौल का यह लोग जानबूझकर लाभ उठाने की कोशिश में हैं। इसी के चलते मार्केट से वस्तुओं की कमी का हवाला देकर महंगा किया जा रहा है।

इधर, बृहस्पतिवार को भी लॉक डाउन का पालन न करने वालों पर पांच मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इनमें तीन मुकदमे क्वार्सी में हैं, जहां स्वर्ण जयंती के दो दूध विक्रेता, विकास होटल के बाहर एक किराना विक्रेता पर भीड़ लगाने पर मुकदमा दर्ज किया है।

वहीं बन्नादेवी में रसलगंज के पास दुकान पर भीड़ लगने पर मुकदमा लिखा गया है। एक मुकदमा खैर में दर्ज किया गया है। जिले में बॉर्डर व पिकैट पर कुल 75 बैरियरों पर चेकिंग बदस्तूर जारी है। बृहस्पतिवार को 424 वाहनों को चेक किया और 359 चालान किए गए।

'प्रशासन लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है, जनता से अपील है कि लॉक डाउन के दौरान घरों के अन्दर रहे। सामाजिक दूरी का ख्याल अवश्य रखें'।-चंद्रभूषण सिंह डीएम

जमाखोरों एवं कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विशेष निगाह रखी जा रही है। लोगों से अपील है कि घरों में रहकर लॉकडाउन में सहयोग करें।-मुनिराज जी एसएसपी
डीएम चंद्रभूषण सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि प्रशासन सुविधाओं एवं बुनियादी जरूरतों का पूरा ध्यान रख रहा है।

शहर के सभी क्षेत्रों में पार्षदों के माध्यम से वार्ड वार समितियों का गठन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से ढकेल संचालकों के माध्यम से फल, सब्जी आदि खाद्य सामग्री की आपूर्ति डोर-टू-डोर हो रही है। उन्होंने फ्लोर मिल्स एवं आटा चक्की मालिकों को चेतावनी दी कि वह जमाखोरी से बाज आएं और दिन-रात मिल का संचालन करते हुये आटा आपूर्ति करें।

एडीएम एफआर विधान जयसवाल ने बताया कि विभिन्न उपभोक्ता वस्तुओं की होम डिलीवरी के लिए विशाल मेगा मार्ट और स्पेंसर के साथ 11 बड़े सप्लायरों को होम डिलीवरी के लिए अधिकृत किया है। लोग इनसे फोन पर संपर्क कर सामान को घर तक मंगवा सकते हैं।

एफसीआई से 10 हजार कुंतल गेहूं लेने को शासन ने दी स्वीकृति
शासन ने एफसीआई से 10 हजार कुंतल गेहूं खरीदने की अनुमति दे दी है। डीएम ने बताया कि इस खेप को कल ही प्राप्त कर लिया जाएगा। इसके बाद इस गेहूं का आटा बनवाकर बाजार में बिक्री को उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री की घोषणा के अनुसार 4225 श्रमिकों के खाते में 42.25 लाख रुपये खातों में पहुंचा दिया गया है।

बिना कटौती के श्रमिकों को किया जाए भुगतान
उप श्रमायुक्त राजेश कुमार ने समस्त प्रतिष्ठानों में नियोजित श्रमिकों/कर्मचारियों को माह मार्च का वेतन बिना किसी कटौती के भुगतान करने की कार्यवाही 27 मार्च तक करने के आदेश किया है। अवहेलना पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

वहीं, पंजीकृत श्रमिकों से आपदा राहत सहायता योजना के तहत बैंक खातों का विवरण भेजने को कहा है, जिससे की सभी को एक हजार रुपये सहायता राशि दी जा सके। पंजीकृत निर्माण श्रमिकों से अपील की है कि वह बोर्ड द्वारा जारी अपना श्रमिक पंजीयन प्रमाणपत्र तथा बैंक पासबुक की छायाप्रति (आईएफएससी कोड सहित) श्रम विभाग अलीगढ़ की ई-मेल आई डी या वाट्सअप नंबर 7017440090, 9411003440, 9720828990 पर अपने मोबाइल नंबर से अथवा अन्य किसी मोबाइल नंबर से तत्काल भेजें।

 इन सबकों को भी सहायता राशि दी जाएगी।
धनीपुर मंडी में आम ग्राहकों का प्रवेश शुक्रवार से वर्जित कर दिया गया है। अब रोजाना सुबह सब्जी लेने मंडी पहुंचने वाले आम लोग लाक डाउन अवधि में मंडी में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। बताते चलें कि आम लोगों के लिए प्रशासन ने उनके ही मोहल्ले में सब्जी बिकवाने की व्यवस्था की है। डिप्टी डायरेक्टर मंडी नरेंद्र मलिक ने बताया कि शुक्रवार से मात्र प्रशासन द्वारा अधिकृत थोक एवं फुटकर विक्रता ही धनीपुर मंडी परिसर में प्रवेश कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed