फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: loan of ten thousand rupees started getting Rs 39 daily installment

अलीगढ़ : दस हजार रुपये का लोन 39 रुपये रोज की किस्त पर मिलना शुरू

Thu, 16 Jul 2020 01:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: loan of ten thousand rupees started getting Rs 39 daily installment
आशीष निगम
विज्ञापन

लॉकडाउन से प्रभावित हुए हजारों स्ट्रीट वेंडरों को दस हजार रुपये का लोन देकर दोबारा से पांव पर खड़ा करने की योजना जमीन पर उतर चुकी है। लीड बैंक मैनेजर कार्यालय रेलवे रोड के अधिकारी प्रदीप कुमार के अनुसार जिले में 269 वेंडरों को अब तक ये लोन दिया जा चुका है, जो अलग अलग बैंकों से दिया गया है। नगर निगम और डूडा के माध्यम से पंजीकृत वेंडरों के आवेदन बैंकों तक पहुंच रहे हैं। इधर, स्टेट बैंक में भी 20 जुलाई के बाद इसका वितरण शुरू होने वाला है।
दस हजार रुपये की इस लोन योजना में वेंडर को महज 39 रुपये रोज की किस्त अदा करनी है, जो महीने में 855 रुपये की होती है। इसलिए वेंडर नगर निगम के चक्कर लगा रहे हैं। नगर निगम से पंजीकरण होने के बाद वह किसी भी बैंक शाखा से ये लोन करा सकते हैं। बिना किसी गारंटी के लोन देने के सरकार के इस फैसले से वेंडरों को दस हजार रुपये आसानी से मिल जाएंगे। जिससे वह अपना कामकाज दोबारा से चला पाएंगे। इस योजना में 9.90 फीसदी सालाना ब्याज देय होता है लेकिन सात फीसदी ब्याज का भार केंद्र सरकार वहन करेगी। ऐसे में केवल 2.90 फीसदी का ब्याज ग्राहक को देना होगा। जिससे 10 हजार रुपये का एक साल का ब्याज महज तीन सौ बनता है।
विज्ञापन

इस तरह से दस हजार रुपये के लोन की एक सामान 12 किस्तें लगभग 855 रुपये की बनती है। महीने में 855 रुपये (पांच दिन के बाजार को जोड़े तो महीने में केवल 22 दिन वेंडर काम कर रहा है, ऐसे में उसको 39 रुपये रोज की किस्त देनी है) की एक साधारण किस्त मुश्किल नहीं है। गौर हो कि अकेले अलीगढ़ नगर निगम कार्यालय में लगभग तीन हजार वेंडर पंजीकृत है, जबकि शहर में इनकी संख्या दस हजार से कहीं अधिक है। योजना के बाद वेंडरों के नगर निगम में पंजीकरण कराने की संख्या भी बढ़ी है। नगर निगम में लगातार इसके लिए आवेदन आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये योजना स्ट्रीट वेंडरों के लिए वरदान है। 20 जुलाई से एसबीआई की शाखाओं में आए हुए प्रस्तावों पर लोन मिलने लगेगा। दस हजार रुपये का लोन समय अवधि के अंतर्गत 12 महीने में चुकाने वालों को आगे पात्रता के आधार पर मुद्रा लोन मिल सकेगा। जिसमें 50 हजार रुपये तक लोन दिया जाएगा।

संजय कुमार पचौरी, चीफ मैनेजर एसबीआई रीजनल आफिस।
स्ट्रीट वेंडरों को अधिक से अधिक इस योजना का लाभ लेकर अपने काम को आगे बढ़ाने का मौका है। जिसमें सभी बैंक कर्मी उनकी मदद कर रहे हैं। किसी साहूकार से कर्ज लेने से ये लोन बेहद आसान और सुरक्षित है।
अतुल कुमार सिंह, कैनरा बैंक आफिसर्स एसोसिएशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed