{"_id":"5fd50c318ebc3e3b5d78ced6","slug":"aligarh-lakhs-stolen-from-the-house-of-deputy-director-of-the-department-of-economics-and-health-city-office-news-ali2509760123","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग के डिप्टी डायरेक्टर के घर से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग के डिप्टी डायरेक्टर के घर से लाखों की चोरी
विज्ञापन
अलीगढ़ : स्वर्ण जयंती नगर में हुई चोरी के बाद जांच करती फॉरेसिक टीम।
- फोटो : CITY OFFICE
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
थाना क्वार्सी क्षेत्र की एडीए कालोनी में अर्थ एवं सांख्य विभाग के डिप्टी डायरेक्टर के सूने मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने लाखों रुपये की चोरी को अंजाम दे डाला। परिवार वाले शादी समारोह में गए थे। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश करने में जुटी है।
एडीए कालोनी में एसबीआई शाखा के पास के रहने वाले रजनीश राजपूत मिर्जापुर मंडल के विंध्याचल में अर्थ एवं सांख्य विभाग में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर तैनात हैं। एडीए स्थित घर पर उनकी मां महारानी देवी और भांजा रहता है। शुक्रवार को रजनीश राजपूत की मां और भांजे किसी शादी समारोह में गए थे। सूने घर का चोरों को अंदाजा हो गया। चोरों ने मकान के बराबर खाली प्लाट की ओर से प्रवेश किया और लाखों रुपये की नगदी व अन्य कीमती सामान चुरा ले गए।
शनिवार सुबह जब महारानी देवी और भांजा रजत घर आए तो चोरी होने की जानकारी हुई।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जानकारी की। इनकी फुटेज खंगाली। चोर एक फुटेज में आने की बात बताई गई है। थाना क्वार्सी के इंस्पेक्टर छोटे लाल ने बताया कि घर में कुल कितने की चोरी हुई है परिजन इसका आकलन कर रहे हैं। घटना की सूचना डिप्टी डायरेक्टर रजनीश राजपूत को दी गई है। वह अभी मिर्जापुर में हैं। वहां से चल दिए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर देगी।