फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Kit now finished in Corona Lab of Deendayal Hospital

अलीगढ़ : दीनदयाल चिकित्सालय के कोरोना लैब में अब किट खत्म

Sun, 26 Jul 2020 08:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Kit now finished in Corona Lab of Deendayal Hospital
पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय की बायो सेफ्टी लेवल-2 (बीएसएल 2) लैब में आरएनए किट की कमी की वजह से एक बार फिर जांच रुक गई है। आरएनए किट की लखनऊ से आपूर्ति होने के बाद जांच शुरू होगी।
विज्ञापन

चिकित्सालय के नवनिर्मित लैब में चंद रोज पहले कोरोना की रियल टाइम पॉलीमरेस रिएक्शन टेक्नॉलोजी (आरटीपीसीआर) जांच शुरू हुई थी। अब आरएनए एक्सट्रेक्शन किट खत्म होने के बाद जांच रुक गई है। सीएमएस डॉ. एबी सिंह ने लखनऊ के अधिकारियों को समस्या से अवगत करा दिया है। वहां के अधिकारियों का कहना है कि किट अलीगढ़ पहुंचने में 4 से 6 दिन लग सकते हैं। हालांकि जिला प्रशासन एवं सीएमओ द्वारा किट की आपूर्ति जल्दी करने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

एक कर्मचारी को गाड़ी से लखनऊ भेजकर किट मंगाने पर भी विचार किया जा रहा है। अब तक लैब में करीब 100 जांच हो चुकी है, जिसमें छह कोरोना पॉजिटिव मिले थे। रविवार को ही पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय के कोविड-19 वार्ड में 14 दिन ड्यूटी पूरा करने वाले 43 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इनकी जांच इसी लैब में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed