{"_id":"686b88a19d10e96d7f01a5f3","slug":"aligarh-kanwar-yatra-route-repair-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: शिव भक्तों की रहा होगी आसान, कावंड़ियों का पैरों में नहीं चुभेंगे कंकड़, सड़क की मरम्मत शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: शिव भक्तों की रहा होगी आसान, कावंड़ियों का पैरों में नहीं चुभेंगे कंकड़, सड़क की मरम्मत शुरू
Mon, 07 Jul 2025 02:13 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 07 Jul 2025 02:13 PM IST
सार
कांवड़ यात्रा मार्ग को गड्ढा मुक्त करने का अभियान रात के समय ट्रैफिक को ध्यान में रखकर चलाया जा रहा है। कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मार्ग पर जगह-जगह पेयजल शिविर स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
रामघाट रोड पर कांवड यात्रा को लेकर निरीक्षण करते नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा
- फोटो : स्वयं
विस्तार
अलीगढ़ नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने 6 जुलाई की शाम को अधिकारियों के साथ कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रामघाट रोड, किशनपुर, क्वार्सी, मीनाक्षी पुल, जीटी रोड और खेरेश्वर मंदिर का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे पड़े सामान को अगले दो दिनों में हटाने और क्वार्सी नाले की सफाई तेजी से पूरी करने के निर्देश दिए गए। कहा कि सड़कों का पैच वर्क कराया जाए। जिससे शिव भक्तों की राह आसान हो।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा मार्ग को गड्ढा मुक्त करने का अभियान रात के समय ट्रैफिक को ध्यान में रखकर चलाया जा रहा है। कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मार्ग पर जगह-जगह पेयजल शिविर स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा खेरेश्वर धाम और कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्ट्रीट लाइट की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
शहर को पांच सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में एक वरिष्ठ अधिकारी की देखरेख में पेयजल, पथ प्रकाश और साफ-सफाई की टीमें तैनात की गई हैं। सावन के पहले सोमवार से पहले खेरेश्वर धाम पर मोबाइल टॉयलेट, पानी के टैंकर और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था को दुरुस्त कर लिया जाएगा। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव और मुख्य अभियंता सुरेश चंद, एक्सईएन बिजेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन