फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Kalyan wanted to fulfill the dreams of Sir Syed and Malviya

अलीगढ़: सर सैयद और मालवीय के सपनों को साकार करना चाहते थे कल्याण

Mon, 23 Aug 2021 01:50 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Kalyan wanted to fulfill the dreams of Sir Syed and Malviya
यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के सह संयुक्त सचिव मजहर उल कमर की अध्यक्षता में खेल संघों की बैठक हुई। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। बैठक में मजहर उल कमर ने कहा कि स्वर्गीय कल्याण सिंह को राम मंदिर के दायरे में बांधना उनके महान व्यक्तित्व का अपमान होगा।
विज्ञापन

वह संविधान के अनुरूप राम मंदिर के निर्माण के साथ-साथ भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति को बचाने के लिए पूरे देश में रामराज्य चाहते थे। ऐसा भारत चाहते थे जहां समाज का हर व्यक्ति पढ़ा लिखा हो तथा हर बुनियादी सुविधा बिना किसी भेदभाव के सरकार द्वारा देश के हर नागरिक को उपलब्ध हो। देश का विकास जाति, धर्म संप्रदाय या क्षेत्र के मानक से न होकर मानवता एवं संविधान के दायरे में हो।
विज्ञापन

मजहर ने कहा कि शिक्षा में उनके मुख्यमंत्रित्व काल में नकल विहीन परीक्षा इस बात का सबूत है कि उनका विजन देश में शिक्षा के प्रति सर सैयद एवं मालवीय के सपनों को साकार करना था । भारतीय संविधान को मानने का सबसे बड़ा उदाहरण राम मंदिर आंदोलन में मस्जिद के ढांचे की सुरक्षा न हो पाने से मानवता की मिसाल पेश करते हुए लोगों पर गोली न चलवा कर खुद की सरकार को कुर्बान करते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed